Friday, January 16, 2026
HomeCorona15 August से घर-घर जाकर लगेगा टीका

15 August से घर-घर जाकर लगेगा टीका

खबर संसार, नई दिल्ली: 15 August से घर-घर जाकर लगेगा टीका लगेगा। केंद्र सरकार ने 15 अगस्त तक देश के 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को लगाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही योजना के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में देश भर में 10 लाख से ज्यादा टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे और 15 August से लोगों को घर-घर जाकर भी टीका लगाया जाएगा।

दो कंपनियों का ही टीका उपलब्ध

केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि अगले साढ़े तीन महीने में देश के अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ही अलग अलग देशों में लगाई जाने वाली वैक्सीन भी भारत में उपलब्ध होगी और लोगों के जल्द से जल्द वैक्सीनेट कर दिया जाएगा।

यह भी पढे- कोरोना हो जाए तो, 6 मिनट का वॉक test ले जानें अपना आक्‍सीजन स्‍तर

दरअसल इस समय देश में सिर्फ दो कंपनियों का ही टीका उपलब्ध है। जो कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड है। केंद्र सरकार इसके अलावा 15 August से लोगों को घर-घर जाकर भी टीका लगाने की तैयारी में है। इसके लिए राज्यों के स्वास्थ्य विभाग की ग्राउंड लेवल पर काम करने वाली टीम को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।

13.5 करोड़ लोगों दी चुकी है वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 13.5 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। इस समय केवल 45 से अधिक आयु वाले लोगों को ही ये वैक्सीन दी जा रही है। वहीं एक मई से 18 साल से अधिक आयु के लोगों को भी ये वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी। जिससे की अधिक जनसंख्या वैक्सीनेट हो पाएगी। उसके बाद 15 August से घर-घर जाकर टीकाकरण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.