खबर संसार नई दिल्ली: …तो फिर 01 अक्टूबर से बंद हो जाएंगी wine shop, दिल्ली शराब पीने वालों के लिए मायूसी की खबर आ रही है। इससे लोगों को अब परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अब दिल्ली सरकार नई आबकारी नीति के तहत 01 अक्टूबर से निजी शराब की दुकानें कर दी जाएंगी। और फिर 17 नवंबर से दिल्ली में शराब की बिक्री दोबारा शुरू कर दी जाएगी। जो आइए जानते हैं क्या है मामला।
इन दिनों दिल्ली में 720 wine shop चल रही हैं जिसमें 260 प्राइवेट दुकाने हैं। अब नई आबकारी नीति में 32 जोन लाइसेंस के आवंटन के बाद सरकार ने निजी शराब की दुकाने 30 सितंबर के बाद नहीं बढ़ाया जाएगा। इस वजह से एक अक्टूबर से सभी 260 प्राइवेट दुकानें बंद हो जाएंगी।
ये भी पढें- Mahant Narendra Giri की मौत का हुआ खुलासा, ऐसे हुई मौत
करीब डेढ माह बंद रहेंगी wine shop
दिल्ली सरकार का का कहना है कि एक अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच प्राइवेट wine shop बंद रहेंगी ताकि नई आबकारी व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया जा सके। नई आबकारी नीति में दिल्ली को 32 जोन में बांटा गया है, जिनमें से 20 जोन में लाइसेंस आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और बाकी 12 जोन की फाइनेंसयिल बड्सि जल्द जारी हो जाएगी। नई नीति के तहत wine shop के लिए कम से कम 500 वर्ग फीट की दुकान होना जरूरी है।
दिल्ली सरकार के पास भारी राजस्व की कमी
दिल्ली में 17 नवंबर से नई आबकारी नीति के तहत नई दुकानें खोली जाएंगी, तब तक सिर्फ सरकारी दुकानों पर ही शराब की बिक्री होगी। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का कहना है कि कोरोना महामारी की वजह से दिल्ली के राजस्व में भारी कमी आई है, जिसके चलते नई आबकारी नीति कि तहत दिल्ली सरकार को नवंबर 2021 के बाद से हर साल लगभग 3500 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति होगी। और सरकार को एक्साइज से लगभग 10000 करोड़ के कुल राजस्व की प्राप्ति हो सकेगी।
