HomeTech & Autoगूगल के यह 10 AI टूल्स बिलकुल फ्री हैं, जल्द होगा आपका...

गूगल के यह 10 AI टूल्स बिलकुल फ्री हैं, जल्द होगा आपका सारा काम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस धीरे-धीरे दुनिया भर में फैल रहा है। तकनीकी दृष्टिकोण से, बहुत से लोग अपने दैनिक कार्यों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं। ऐसे में गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल भी जारी किया है। इन उपकरणों का उपयोग करने से आपके लिए सब कुछ आसान हो जाएगा। आइए इन 10 AI टूल के बारे में बात करते हैं।

गूगल जेमिनी: यह चैटजीपीटी की तरह ही AI चैटबॉट है, यह टूल आपको नए आइडियाज देने और आपके सारे सावालो का जवाब देगा। जेमिनी एक प्रकार से मल्टीमॉडल है। इसकी मदद से आप टेक्स्ट, कोड, ऑडियो, फोटो और वीडियो सहित तमाम सूचनाओं को प्रोसेस कर आसानी से समझा जा सकता है।

टेक्स्ट टू स्पीच: इस AI टूल के जरिए आप बिना कलम और नोटपैड के बोलकर सारा टेक्सट लिख सकते है। टेक्स्ट टू स्पीच आपके बोले गए शब्दों को एकदम से टेक्सट में बदल देगा। इस टूल के इस्तेमाल से नोट करना और ट्रांसक्रप्शिन करना बहुत आसान है।

ऑटो ड्रॉ

ऑटो ड्रॉ गूगल लैब्स का एक AI टूल है यह एक ऑनलाइन एप है जो मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके आप कुछ भी ड्रॉ कर सकते हैं। इस टूल की खास बात है कि आपकी आडी-टेडी ड्राइंग को अपने आप सही कर देता है। यह आपकी स्किल की पहचान आसानी से कर सकता है। आप भी ड्राइंग के लिए इस टूल का इस्तेमाल कर सकता है।

नेचुरल लैंग्वेज एपीआई: गूगल के इस AI टूल के जरिए मनुष्यों और मशीनों के बीच दूरी को खत्म कर देता है। नेचुरल लैंग्वेज एपीआई की मदद से आप टेक्स्ट की जांच कर सकते है, इसके साथ ही भाषा का ट्रांसलेशन कर सकते है और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है।

वीडियो इंटेलिजेंस: गूगल के इस AI टूल की मदद से आप वीडियो शॉट्स, फेसेज, मशहूर सेलिब्रटी, स्पष्ट कंटेंट, लोगो, टेक्स्ट का तुरंत पता लगाया जा सकता है। इस टूल से प्रति माह पहले 1000 फ्री मिलते है।

गूगल मैजेंटा

यह गूगल का टूल क्रिएटिविटी का विकास करता है यह AI टूल आपको म्यूजिक कंपोज करने में और म्यूजिक कंपोज करने में मदद करता है। म्यूजिक क्रिएट करने के लिए यह मशीन लर्निंग तकनीकी का इस्तेमाल करता है।

टेन्सरफ्लो प्लेग्राउंड: इस AI टूल के जरिए आपको कोडिंग कॉन्सेप्ट और अपने खुद के AI टूल बनाने के लिए मूल बातें सीखता है टेन्सरफ्लो प्लेग्राउंड। इस टूल के इस्तेमाल के लिए आपको कोडिंग का अनुभाव होने की आवश्यकता नहीं है।

क्लाउड विजन: गूगल के इस खास AI टूल से आप किसी फोटो का एनालिसिस कर सकते हैं। यह टूल काफी उपयोगी है फोटो के विश्लेषण के लिए।

डायलोग फ्लो

अगर आप खुद का इंटेलिजेंस असिस्टेंट बनाना चाहते है तो यह डायलोग फ्लो आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है। यह टूल इस काम को बहुत ही आसानी से कर देता है। आप बिना किसी प्रोग्रामिंग विजार्ड के AI का कन्वर्सेशन बना सकते है।

इमेजन: क्या आप भी अपनी कल्पाना को चित्रित करना चाहते है तो यह टूल आपके लिए है। इस टूल की मदद से आप अपनी लिखित जानकारी को एआई फोटो में तब्दील कर सकते है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.