HomeHealthWinter में ठंडे पानी से नहाने पर मिलते हैं ये जबर्दस्त फायदे

Winter में ठंडे पानी से नहाने पर मिलते हैं ये जबर्दस्त फायदे

खबर संसार, नई दिल्ली : Winter में ठंडे पानी से नहाने पर मिलते हैं ये जबर्दस्त फायदे, ठंड का मौसम चल रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। लेकिन ये सही नहीं हैं। जानकारों का मानना है कि गर्म पानी से नहाने के कुछ फायदे तो हैं, लेकिन ठंडे पानी से नहाने के जबर्दस्त फायदे मिलते हैं। जिनकी शायद आपको जानकारी नही है। हालांकि कुछ अगर समस्याएं हैं तो आपको ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए, लेकिन अगर आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं है, तो Winter में ठंडे पानी से नहाना आपके लिए फायदेमंद होगा।

ये भी पढें- 8 January को प्रियंका गांधी की अल्मोड़ा में जनसभा

स्किन के लिए फायदेमंद

ठंडे पानी से नहाना सर्दियों में त्वचा में निखार आता है। इससे ड्राईनेस की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाती है। ठंडे पानी के इस्तेमाल से त्वचा के छिद्रों को सील किया जा सकता है, इससे बाहर की गंदगी स्किन के अंदर नहीं जाती।

Winter में ठंडा पानी बालों के लिए फायदेमंद

Winter के मौसम में ठंडे पानी से नहाना बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे बाल चमकदार और स्वस्थ बनते हैं और बालों का झड़ना भी काफी हद तक रूक जाता है।

मांसपेशियों का दर्द रहता है दूर

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना कई मायनों में फायदेमंद है। बता दें कि मांसपेशियों के दर्द को भी दूर करता है। जैसे चोट लगने पर या घाव पर डॉक्टर बर्फ लगाने की सलाह देते हैं। ठंडे पानी का असर भी वैसा ही होता है। इससे मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.