spot_img
spot_img
HomeEntertainmentद कपिल शर्मा शो के इस एक्‍टर सुनील ग्रोवर के दिल में...

द कपिल शर्मा शो के इस एक्‍टर सुनील ग्रोवर के दिल में था ब्‍लॉकेज

कॉमेडी शो नाइट विद कपिल में गुत्थी और द कपिल शर्मा शो में डॉक्टर गुलाटी व रिंकू देवी के रूप में अपनी भूमिका के लिए पॉपुलर कॉमेडियन-अभिनेता सुनील ग्रोवर की बुधवार को हार्ट सर्जरी हुई है। उनके दिल में ब्लॉकेज था। इस स्थिति का पता उन्हें कुछ समय पहले चला। पर्दे पर सबको हंसाने वाले एक्टर अंदर से इतने बीमार थे और उन्होंने इस बात की भनक तक किसी को नहीं लगने दी।

खबरों के मुताबिक, 44 वर्षीय एक्टर सुनील ग्रोवर को पिछले हफ्ते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने बताया है कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज थे। अगर समय रहते सर्जरी नहीं होती, तो दिल का दौरा भी पड़ सकता था। हार्ट ब्लॉक का प्रकार, उसका स्थान, गंभीरता और उसके लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं। यदि इसे बिना इलाज के छोड़ दिया जाए या इलाज में देरी की जाए, तो हार्ट ब्लॉक अचानक हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का कारण बन जाता है।

इसे भी पढ़े-इन दो शुभ योग में होगी मां सरस्‍वती की पूजा, जाने क्‍यों पहते है पीले वस्‍त्र

विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट ब्लॉक आपके दिल के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में होने वाली एक समस्या है, जो आपके दिल की धड़कन को बनाती है। साथ ही आपकी हार्ट बीट और रिदम को भी नियंत्रित करती है। इस स्थिति को एट्रियोवेंट्रिकुलर ब्लॉक AV या कंडक्शन डिसऑर्डर भी कहते हैं। यह तब होता है जब आपके दिल की धड़कन को नियंत्रित करने वाला इलेक्ट्रिकल सिग्नल आंशिक रूप से ब्लॉक हो जाता है। इससे आपके दिल की धड़कन धीमी हो जाती है और शरीर ब्लड को सही ढंग से पंप नहीं कर पाता।

बाईं तरफ का ब्लॉकेज ज्‍यादा गंभीर

बता दें कि एक स्वस्थ व्यक्ति का दिल एक मिनट में लगभग 60-100 बार धड़कता है। लेकिन इस स्थिति में दिल की धड़कन प्रति मिनट 40 बार कम हो जाती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि दिल के दाईं ओर एक ब्लॉक्ड सिग्रल आमतौर पर गंभीर नहीं होता, लेकिन बाईं तरफ का ब्लॉकेज एक कोरोनरी हार्ट डिसीज या हृदय से जुड़ी अन्य बीमारियों का संकेत देता है।

​हार्ट ब्लॉक के लक्षण

हार्ट ब्लॉक के लक्षणों में चक्कर आना, बेहोशी और धड़कन का स्लो हो जाना शामिल है। हार्ट ब्लॉक की गंभीरता के आधार पर यह खतरनाक हो सकता है। जैसे थर्ड डिग्री हार्ट ब्लॉक पहले से मौजूद स्थितियों को खराब कर सकता है। इससे अचानक कार्डियक का खतरा बढ़ जाता है। यदि किसी व्यक्ति को हार्ट ब्लॉक है, तो वह यहां बताए गए लक्षणों का अनुभव हो सकता है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.