HomeNationalइस बॉलीवुड एक्टर ने खाई कसम, अगर योगी की जीत हुई तो...

इस बॉलीवुड एक्टर ने खाई कसम, अगर योगी की जीत हुई तो भारत कभी नहीं लौटूंगा

अभिनेता कमाल राशिद खान (KRK), जो आए दिन नेताओं पर हमला बोलते रहते हैं। अब उन्होंने जोश में आकर ये कह दिया है कि अगर यूपी में योगी जी जीते तो वो हमेशा के लिए भारत छोड़ देंगे। उनके इस ट्वीट के बाद यूजर्स जमकर उनके मजे लेते नजर आ रहे हैं।

दसअसल, यूपी में इन दिनों विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, ये सियासी संग्राम अब अपने चरम पर पहुुंच चूका है। ये चुनाव सात चरणों में होने वाला है, जिसमें से दो चरणों के लिए मतदान डाले जा चुके हैं। इसका तीसरा चरण अब 20 फरवरी को होने वाला है।

इस भी पढ़े-अगर आप ने Whatsapp पर ये गलती की तो आप को हो सकती है जेल

यूजर्स कर रहे अजब-गजब के ट्वीट

दरअसल कमाल राशिद खान (KRK) ने हाल ही में अपने ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है ‘आज मैं वचन लेता हूं कि अगर 10 मार्च 2022 को योगी जी की हार नहीं हुई, तो फिर मैं भारत कभी वापस नहीं आऊंगा! जय बजरंग बली’। वहीं उनके इस ट्वीट के बाद यूजर्स अजब-गजब के ट्वीट कर रहे हैं।

अभिनेता के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए श्वेता गुप्ता नाम की एक यूजर ने लिखा है ‘वचन लिया नहीं दिया जाता है ,सौगंध ले ले। आएंगे तो योगी जी हीं’। वहीं अखिलेश नाम के यूजर ने कहा ‘मुनव्वर राणा और आप, अपने वचनों पर टिके रहना!

क्योंकि 11 मार्च के दिन, कई लोगों के 12 बजने वाले हैं। अगर आप गलती से भारत आ भी गए तो धक्के मारकर वापस भेजे जाओगे, क्योंकि बच्चा-बच्चा जानता है- आएंगे तो योगी ही.. और हां- ये पोस्ट डिलीट बिल्कुल मत करना….’

एक यूजर ने लिखाा ‘आपकी यहां आवश्यकता भी नहीं है

इसी क्रम में मुरली कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा ‘आपकी यहां आवश्यकता भी नहीं है, आप यहां रायता फैलाने के अलावा कुछ करते भी नहीं हैं। इस निर्णय के बाद अब आप अभी से सोच लीजिए किस देश में जाना है क्योंकि आएंगे तो योगी जी ही। योगी जी प्रचंड बहुमत से आ रहें’।

उधर अनिल कुमार कलवार नाम के यूजर ने कहा ‘लगता है शिमला की थंडक आपको भी पसंद नहीं है। आयेंगे तो बाबा जी और 2024 में मोदी जी’। इसी बीच अशोक मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है ‘अफसोस आप भारत दोबारा नहीं आ सकते हमें खेद है’।

दूसरी तरफ अल्पेश पटेल ने कमाल राशिद खान के मजे लेते हुए लिखा है ‘सुनने में आया है कि आपने मीका सिंह को चैलेंज किया था कि वो आपके घर पर आए, लेकिन उसके पहले ही आप भाग गए थे, क्या ये सही है ?’।

ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.