HomeSportभारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास लेगा यह दिग्गज खिलाड़ी

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास लेगा यह दिग्गज खिलाड़ी

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज एल्गर की आखिरी सीरीज़ हो सकती है। लेकिन 36 वर्षीय एल्गर ने आखिर रिटायरमेंट का फैसला क्यों किया? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका मानना है कि वो टेस्ट टीम के कोच शुक्री कॉनराड के फ्यूचर प्लान में शामिल नहीं हैं।

‘Rapport Newspaper’ के मुताबिक एल्गर रिटायरमेंट के बारे में सोच रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि वो टीम के फ्यूचर प्लान में शामिल नहीं हैं। उनके अंदर ऐसी सोच कप्तान से हटाए जाने के बाद जागी होगी। इस साल की शुरुआत में एल्गर को कप्तान के पद से हटा दिया गया था और टेम्बा बावुमा को कप्तानी सौंपी गई थी। वहीं, रिपोर्ट में सोर्स ने बताया कि उनके रिटायरमेंट की खबर जल्दी ब्रेक हो सकती है।

एल्गर के रिटायरमेंट के बाद टीम में दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ टीम के कप्तान टोनी ब्रांड को सीनियर टीम में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई एल्गर भारत के खिलाफ सीरीज़ के बाद संन्यास लेते हैं या नहीं।

टेस्ट क्रिकेट के हैं स्पेशलिस्ट

एल्गर दक्षिण अफ्रीका के लिए मुख्यत: टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 84 टेस्ट और 8 वनडे मुकाबले खेल लिए हैं। उन्होंने अफ्रीका के लिए आखिरी वनडे अक्टूबर, 2018 में खेला था। इस तरह उन्हें अफ्रीका की टीम टेस्ट स्पेशलिस्ट के रूप में खिलाती है।

अब तक खेले गए 84 टेस्ट मैचों की 149 पारियों मे उन्होंने 37।28 की औसत से 5164 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 199 रनों का रहा है। इसके अलावा 8 मैचों की 7 पारियों में उन्होंने 104 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.