जी, हां आप ने सही पढ़ा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव को धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इसके बाद नागपुर पुलिस ने उस जगह की सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां वे ठहरे हुए हैं। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को उनके सामने अपने चमत्कारों को दिखाने की चुनौती दी थी।
मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री मन की बात जान लेने का दावा करते हैं। इसी महीने वह नागपुर में ‘श्रीराम चरित्र कथा’ करने गए थे। उन्हें अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने खुला चैलेंज दिया कि धीरेंद्र शास्त्री उनके सामने अपनी सिद्धियां दिखाएं। कहा गया कि ऐसा कर देंगे तो शास्त्री को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे।
लेकिन मामला तब दिलचस्प हो गया जब इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथा दो दिन पहले ही समाप्त कर दी और चले आए। इसे लेकर दावा किया गया कि धीरेद्र शास्त्री ने डरकर कथा जल्दी समाप्त कर दी। कहा गया कि धीरेंद्र शास्त्री डर गए। उधर धीरेंद्र शास्त्री की तरफ से बताया गया कि कार्यक्रम में कटौती पहले से ही तय थी।
धीरेंद्र शास्त्री पर क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के प्रमुख श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर यह आरोप लगाया है कि वो दिव्य दरबार और प्रेत दरबार के नाम पर वह अंधविश्वास और जादूटोना जैसी गतिविधयों को बढ़ावा दे रहे हैं। श्याम मानव यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री देश की जनता के साथ लूट, धोखाधड़ी और उनका शोषण करने में लगे हुए हैं। श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह सचमुच में चमत्कारी हैं तो उनके बीच में दिव्य दरबार लगाए और सबके सामने चमत्कार करके दिखाएं।
अगर वह ऐसा करने में सफल होंगे तो उन्हें समिति की तरफ से तीस लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री जो दरबार लगाते हैं, उससे दो कानूनों का खुला उल्लंघन होता है। पहला, साल 2013 का महाराष्ट्र जादू टोना विरोधी कानून और दूसरा, 1954 का ड्रग्स एंड मेडिकल रेमेडीज एक्ट। अपने दिव्य दरबार के जरिये धीरेंद्र शास्त्री हमेशा इन दोनों कानूनों का उल्लंघन करते हैं।
क्या करती है अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति?
इस समिति का गठन महाराष्ट्र और देश में इस समिति का गठन समाज में फैले अंधविश्वास को दूर करने के लिए साल 1989 में हुआ था। जिसकी स्थापना दिवंगत नरेंद्र दाभोलकर ने की थी। दाभोलकर की साल 2013 हत्या कर दी गई थी। यह समिति जहां अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अंधविश्वास फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की दिशा में भी आगे बढ़ती है यह समिति मुख्य रूप से महाराष्ट्र में सक्रिय है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

















