HomeCrimeपुजारी को दी धमकी, पत्र में लिखा कन्हैयालाल की तरह तुम्हारा भी...

पुजारी को दी धमकी, पत्र में लिखा कन्हैयालाल की तरह तुम्हारा भी सिर काट देंगे

भरतपुर, खबर संसार। राजस्थान के भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एमएसजे कॉलेज के हनुमान जी मंदिर के पुजारी को 10 दिन के अंदर सर धड़ से अलग करने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और पत्र को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

उधर इस घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एमएसजे कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर दी। अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और पुजारी को धमकी देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे की है, जब मंदिर का पुजारी ताराचंद शर्मा पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर में बैठ गया था, तभी उसे वहां चिपका हुआ यह पत्र दिखा। जिसके बाद तत्काल पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें:वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कोहली और जसप्रीत को आराम

पत्र में ये लिखा

पत्र में लिखा है, ‘पंडित या तो तू मंदिर छोड़ दे नहीं तो तेरा सिर काट दिया जाएगा, तेरे घर वालों को तेरा सिर तक नहीं मिलेगा। तेरा मरना निश्चित है और तेरा बाप व तेरी पत्नी जब धड़ के पास बैठकर रोएंगे तो तेरा चेहरा भी नहीं देख पाएंगे। ना रात में मारेंगे, ना सुबह मारेंगे बल्कि तुझे मंदिर में ही मारेंगे। अगर तू जीना चाहता है तो मंदिर छोड़ दे और तेरे लिए 10 दिन का समय है, नहीं तो तेरी मौत निश्चित है। जैसे उदयपुर में कन्हैया लाल का हाल हुआ, वैसा ही तेरे साथ भी होगा। हम तेरा नाम नहीं जानते हैं, मगर तेरा चेहरा-चेहरा देख लिया है।

क्या कहना है पुलिस का

अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि मंदिर के पुजारी को जान से मारने की धमकी का एक पत्र मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.