HomePoliticalभाजपा को वोट देने पर मारपीट घर से बाहर निकाला, दी triple...

भाजपा को वोट देने पर मारपीट घर से बाहर निकाला, दी triple talaq धमकी

खबर संसार, बरेली: भाजपा को वोट देने पर मारपीट घर से बाहर निकाला, दी triple talaq धमकी, उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां सिर्फ एक वोट देने के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। इस मुस्लिम महिला ने यूपी की योगी सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर भाजपा को वोट दिया था, लेकिन ये बात उसके ससुराल वालों को पसंद नहीं आई जिसके बाद महिला के साथ मारपीट के साथ उसे घर से निकाल दिया गया, इतना ही नहीं उसे triple talaq की धमकी दी जा रही है।

ये भी पढें- झटका : भाजपा के 36 leaders व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

जनवरी 2021 में हुआ था निकाह

यहां बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली एक मुस्लिम महिला जिसका नाम है नजमा उसका निकाह बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के गौटिया के रहने वाले तय्यब अंसारी से जनवरी 2021 में हुआ था। उसने यह शादी लव मैरिज की थी। पीड़िता का कहना है कि उसने बीते उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया था।

नजमा के साथ की गई जमकर मारपीट

वोट देने की भनक रिश्ते के मामा मौलाना तय्यब और देवर आरिफ को लग गई। फिर उन लोगों ने पूछा कि उसने किसको वोट दिया था। महिला ने कहा कि उसने भाजपा को वोट दिया है। फिर क्या था, उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इतना ही उसको घर से बाहर निकाल दिया गया। रिश्ते के मामा और देवर ने कहा कि उसने भाजपा को वोट दिया है इसलिए उसका पति उसे तलाक देगा। भाजपा सरकार रोक सके तो रोककर दिखाए। उसके ऊपर मानो पहाड़ टूट पड़ा।

इधर पीड़िता के पिता ताहिर अंसारी का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी करते है। बेटी नजमा को घर से निकालने से पहले पति और उसके घरवालों ने उसकी पिटाई की। पीड़िता मिन्नतें करती रही कि उसे मत मारो और घर से मत निकालो, लेकिन उन्होंने उसकी एक भी बात नहीं मानी। पति और ससुराल की तरफ से किए गए अत्याचार के बाद अब महिला ने मदद की पुलिस से मदद की अपील की है।

योगी सरकार के कामकाज से प्रभावित है पीड़ित महिला

पीड़ित मुस्लिम महिला नजमा का कहना है कि बीजेपी ने धर्म-जाति से ऊपर उठकर समाज के लिए काम किया है। बीजेपी सरकार ने फ्री में राशन दिया, महिलाओं को सुरक्षा दी, आवास दिया। जिसकी वजह से उसने भाजपा को वोट दिया, लेकिन उसके पति और ससुराल वालों को यह पसंद नहीं आया। अब नजमा मदद के लिए मेरा हक फाउंडेशन की फरहत नकवी के पास गई हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.