Friday, January 16, 2026
HomeUttarakhandविज़्डम में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

विज़्डम में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

विज्डम पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबन्ध निदेशक आर० एस० पोखरिया द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भकिया। प्रतियोगिता की शुरुआत ब्लास्टिक बैलून प्रतियोगिता से की गई जिसमें नर्सरी से दक्ष गोस्वामी, एल०के०जी० से दीपक मौर्या व यू०के०जी से प्रीत कौर प्रथम रहे।

बीन बैग बैलेंस प्रतियोगिता में कक्षा 01 से भावेश, कक्षा-02 से मनप्रीत सिंह, बैलून रेस में कक्षा-03 की कनिका गोला, भूपेश, कक्षा-04 से लक्षिता, वाणी बोरा, 50 मीटर दौड़ में दीपांशु खत्री कक्षा-05, साक्षी बजवाल, कक्षा-06, तुषार नयाल कक्षा-07 प्रथम रहे।

वॉलीवाल प्रतियोगिता में कक्षा 11 ने जीत का आगाज किया

हुला कोन दौड़ में कक्षा-08 से निशा रैकुनी, तुषार नयाल प्रथम, 100 मीटर दौड़ में कक्षा-09 से राहुल उप्रेती, निशा रैकुनी प्रथम रहे। इण्टर हाउस खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में मदन मोहन मालवीय सदन प्रथम व बालक वर्ग में गुरू गोविन्द सिंह सदन प्रथम रहा वहीं वॉलीवाल प्रतियोगिता में कक्षा 11 ने जीत का आगाज किया।

सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्रों द्वारा सम्मानित किया गया। वार्षिक खेल आँकलन के आधार पर मदन मोहन मालवीय सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्रॉफी प्रदान की गयी। इस अवसर पर खेल अध्यापक कमलेश तिवारी, किशोर भगत, अरूण सिंह, नीता पाण्डे आदि ने योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.