हल्दवानी, खबर संसार। हल्द्वानी के हिम्मतपुर चौमवाल स्थित डॉनबोस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वर्ल्ड विजन पब्लिकेशन की ओर से, तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह पुस्तक मेला 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2022 तक विद्यालय में संपन्न होगा। मेले का उद्घाटन शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक श्री गोपाल सिंह बिष्ट, चेयरपर्सन श्रीमती आरती बिष्ट एवं प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के दिशानिर्देशन में विद्यालय के सबसे छोटे छात्र मास्टर धुर्व काण्डपाल द्वारा फीता काटकर किया।
मेले में लगी ये किताबें
पुस्तक मेले में कहानी की किताबों के आलावा फिक्शन, नॉन.फिक्शन, एक्टिविटी बुक्स, साइंस, रेफरेन्श बुक्स, स्किल्स की पुस्तकें, मैथ्स साइंस ओलंपियाड, ऐनसाइक्लोपीडिया, ऑटोबायोग्राफी, स्पोर्ट्स सहित प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की पुस्तकें प्रदर्शित की गई।
मेले में प्राइमरी विंग के बच्चों का उत्साह प्रमुख मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा । प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने ताया कि मेला बुधवार दोपहर 2 बजे तक चलेगा अभिभावक अपने बच्चों के साथ आकर बुक्स खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़े- BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
















