HomeUttarakhandCM उदीयमान खिलाड़ी खेल छात्रवृत्ति योजना में ऑर्डन के तीन विद्यार्थी चयन‍ित

CM उदीयमान खिलाड़ी खेल छात्रवृत्ति योजना में ऑर्डन के तीन विद्यार्थी चयन‍ित

हल्‍द्वानी, खबर संसार। ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना में चयनित होकर विद्यालय का मान बढाया है। विभिन्न आयु वर्गो के 3900 एथलीटों के बीच ऑर्डन प्रोग्रेसिव विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना स्थान हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

भवन्या पांडे ने बालिका वर्ग में 10 से 11 वर्ष आयु वर्ग में नवां स्थान, दीपिका लसपाल ने बालिका वर्ग में 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में चौथा स्थान तथा रितिक ने बालक वर्ग में 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चयनित विद्यार्थियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा रू० 1500 की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य कि कामना की।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.