खबर संसार हल्द्वानी.निर्मला कॉन्वेंट, काठगोदाम की प्रतिभाशाली छात्रा, इशान्वी जोशी ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.4% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।इशान्वी, जे.के. पुरम (बी-ब्लॉक) की निवासी हैं और प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी की सुपुत्री हैं।
निर्मला कॉन्वेंट, काठगोदाम की प्रतिभाशाली छात्रा, इशान्वी जोशी ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.4% अंक
अपनी इस सफलता के पीछे की कड़ी मेहनत और समर्पण के बारे में बात करते हुए, इशान्वी अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार, विशेषकर अपनी माताजी डॉ. मंजू जोशी के कुशल मार्गदर्शन और अपने समस्त गुरुजनों के आशीर्वाद को देती हैं।इशान्वी की यह उपलब्धि न केवल उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, बल्कि उनके दृढ़ संकल्प और अनुशासन का प्रमाण भी है।


