HomeAstrologyकुंभ राशि वालो पर आजका दिन भारी ऐसा करे उपाय

कुंभ राशि वालो पर आजका दिन भारी ऐसा करे उपाय

खबर संसार देहरादून सौरभ त्यागी। आज 17 जुलाई 2011 कुंभ राशि वालो पर भारी पड़ सकता है । कुंभ राश‍ि के जातकों के ल‍िए आज कार्यक्षेत्र में मानस‍िक तनाव लेकर आएगा। पेमेंट वसूली को लेकर आज पूरा द‍िन समस्याएं बनीं ही रहेंगी। इसके चलते व्यापार प्रभावित हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग में कर्मचारी किसी प्रलोभन / रिश्वत आदि से प्रभावित होते देखे जा सकते हैं। आपकी सेहत स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, उदर संबंध‍ित समस्याएं आपको व्यथित कर सकती हैं। इसके कुछ उपाय आपको मदद कर सकते हैजिसमे हनुमानष्टक का पाठ करें, सूर्यदेव को जल अर्पित करें। निश्चित रूप से कुछ असर पड़ेगा।

अन्य राशि में मेष राशि वाले पेशेवरता बनाए रखेंगे. कार्य समय से करने का प्रयास करें. महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य से काम लेंगे. लाभ और प्रभाव बना रहेगा. विपक्षियों से सतर्क रहें. लापरवाही से बचें। म‍िथुन राश‍ि के जातकों के लिए आज का दिन धन संबंधी समस्याओं को दर्शाने वाला रहेगा। व्यापारिक पेमेंट में अत्यधिक विलंब आदि के चलते व्यापार प्रभावित होता देखा जाएगा। व्यापारिक मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। तुला राश‍ि के जातकों का आज का दिन व्यापारिक आर्थिक हानि की स्थिति को दर्शाने वाला रहेगा। आर्थिक हानि / घाटा इत्यादि देखा जा सकता है।

वृषभ राश‍ि के जातकों के ल‍िए आज का द‍िन व्यापारिक कार्यों में भागा दौड़ी को दर्शाने वाला रहेगा। मीडिया एवं कम्युनिकेशन आदि कार्यों से संबंध‍ित काम को लेकर अधिक दबाव की स्थिति बनी रहेगी। स‍िंह राश‍ि के जातकों के ल‍िए आज का दिन व्यापारिक कार्यों में मिले-जुले परिणामों को दर्शाने वाला रहेगा। कोई नया व्‍यवसाय शुरू क‍िया है तो आज मिश्रित परिणाम देखे जाएंगे। मीन राश‍ि के जातकों के ल‍िए आज का दिन व्यापार को गति प्रदान करने वाला रहेगा। ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने से बिक्री बढ़ोत्तरी भी होती देखी जाएगी। कन्‍या राश‍ि के जातकों के ल‍िए आज का दिन व्यापारिक तेजी को दर्शाने वाला रहेगा। किसी मित्र / सहयोगी के माध्यम से कोई बड़ा आर्डर प्राप्त होने की प्रबल संभावनाएं देखी जा सकती हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.