HomeUttarakhandमतदान कार्मिको को प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने का...

मतदान कार्मिको को प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने का प्रशिक्षण दिया

हल्द्वानी, खबर संसार। एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम व वीवीपैड का प्रशिक्षण मतदान कार्मिको को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बी.यू.,सी.यू. तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया।

इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों ने मतदान हेतु सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिको की शंका का निदान किया। उन्होने कहा कि मतदान के दिन यह सुनिश्चित कर लें कि दूसरों का ही वोट डलवाने के साथ-साथ स्वंय भी पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान अवश्य करें क्योंकि हर एक वोट महत्वपूर्ण है।

प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन व मतदान अधिकारी मौजूद रहे

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी चुनाव को गंभीरता से लें अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ लोकप्रतिनिधित्व एंव निर्वाचन की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एंव भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 गाइडलाईनों का चुनाव प्रकिया में अनुपालन करना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अघिकारी मतदान अधिकारी आदि उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को अपने सम्बोधन में निर्वाचन में लगे सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए कहां कि सबसे बडे़ निर्वाचन के इस लोकतंत्र के महा पर्व में आप सबको शामिल होने का अवसर मिला है।

इसे भी पढ़े−सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ एक आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही ना बरते, पूर्ण मनोयोग एंव निष्ठा के साथ निर्वाचन कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराये। उन्होने कहा सभी कार्मिक अपने-अपने कार्यों व दायित्वों में पूर्ण दक्षता हासिल करें ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत उत्पन्न न हो, उन्होंने सभी कार्मिको को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता से आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने एवं नियमानुसार निर्वाचन सम्पन्न कराने को कहा।

चुनाव में लापरवाही मंजूर नहीं

उन्होने कहा पीठासीन अधिकारियों को जो चुनाव आयोग द्वारा जारी पुस्तिका दी गई है, उसका भली-भॉति अध्ययन कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्मिक अपने-अपने आचरण को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं राजनीतिक पार्टी व व्यक्ति विशेष से तटस्थ बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत को गम्भीरता से लिया जायेगा।

उन्होंने सभी कार्मिको को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में बताई निर्वाचन से सम्बन्धित सभी नियमों का बारीकी से गहनता करते हुए आत्मसात करें।  उन्होंने कहा कि किसी भी नियम की विवेचना अपने विवेकानुसार कतई न करें, यदि किसी नियम या विषय पर कोई शंका हो तो अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान कराना सुनिश्चित करें।

श्री गर्ब्याल ने सभी कार्मिको को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान हेतु निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार का शॉर्टकट न लें। उन्होने कहा कि मतदान शुरू होने से पहले मौक पोल अश्यक करें। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण परियोजना निदेशक अजय सिंह, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी मौजूद थे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.