spot_img
spot_img
HomeInternationalट्रंप पर लगाए गए 34 आरोप, स्टॉर्मी केस में देना होगा हर्जाना,...

ट्रंप पर लगाए गए 34 आरोप, स्टॉर्मी केस में देना होगा हर्जाना, ये म‍िली सजा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एडल्ट फिल्मों की एक्ट्रेस को मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने के आरोपों से जुड़े केस की सुनवाई के लिए मैनहट्टन की कोर्ट पहुंचे थे। पेशी से पहले मैनहैटन जिला अटॉर्नी के कार्यालय में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। ट्रंप पर 34 आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने उन पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया। यह पैसा एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को दिया जाएगा।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की सुनवाई के दौरान तीन उदाहरणों का हवाला दिया गया। पहला ट्रंप टॉवर के दरबान को 30,000 डॉलर, महिला को 150,000 डॉलर का भुगतान और तीसरे में एक एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस को 130,000 डॉलर देने की बात कही। वहीं, न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, अमेरिकी जज का कहना है कि ट्रंप के खिलाफ जनवरी 2024 से मुकदमा शुरू हो सकता है।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई थी सुनवाई

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप न्यूयॉर्क में पेशी के बाद वापस फ्लोरिडा लौट आए थे। ट्रंप न्यूयॉर्क के मैनहट्टन कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए थे। न्यूयॉर्क की सड़कों पर 35 हजार से ज्यादा पुलिस वाले और सीक्रेट सर्विस के एजेंट तैयार थे। हालांकि उन्हें आरोप बताने के बाद छोड़ दिया गया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप 8 कारों के काफिले से अदालत पहुंचे और सीधे कोर्ट के अंदर चले गए।

कोर्ट में अपनी सफाई में क्या बोले ट्रंप

भारतीय समय के मुताबिक रात पौने बारह बजे के करीब ट्रंप मैनहट्टन कोर्ट में जज के सामने पेश हुए थे। इस दौरान उन्हें जज ने ग्रैंड ज्यूरी की तरफ से लगाए गए आरोप सीलबंद लिफाफे में थमा दिए। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि ट्रंप को स्टॉर्मी डैनियल को 1 लाख 22 हजार डॉलर का हर्जाना देना होगा। वहीं, ट्रंप ने कोर्ट से कहा वो बेकसूर हैं और 34 मामलों में उन पर जुड़े बेबुनियाद हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.