HomeUncategorizedभारत के लिए तुर्किए ने पहली बार पाकिस्तान को दे दिया झटका

भारत के लिए तुर्किए ने पहली बार पाकिस्तान को दे दिया झटका

तुर्किए ने पहली बार पाकिस्तान के एजेंडे से किनारा कर लिया है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। हर जगह इस शानदार खबर की चर्चा हो रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि तुर्किए ऐसा भारत को खुश करने के लिए कर रहा है। एक बड़े मकसद के लिए पहली बार तुर्किए ने खुद को कश्मीर के मुद्दे से अलग कर लिया है।

ये भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत है। दुनिया को हैरान करते हुए तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोआन ने संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को संबोधित करते हुए कश्मीर का जिक्र नहीं किया। इस खबर से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तान के अलावा तुर्किए ही ऐसा देश था जो संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में कश्मीर का मुद्दा उठाता रहा था।

2023 में एर्दोगन ने भारत और पाकिस्तान से दक्षिण एशिया में स्थायी शांति के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। एर्दोगन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत और सहयोग के माध्यम से कश्मीर में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की स्थापना होगी। 2022 में एर्दोआन ने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति के मुद्दे पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी शांति कश्मीरियों तक भी पहुंचनी चाहिए।

भारत और पाकिस्तान के बीच मजबूत शांति और सहयोग अभी भी स्थापित नहीं हुआ

उन्होंने कहा कि हमें खेद है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मजबूत शांति और सहयोग अभी भी स्थापित नहीं हुआ है। हमें उम्मीद है कि कश्मीर में एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति और स्थिरता आएगी। 2021 में एर्दोआन ने संयुक्त राष्ट्र तंत्र के माध्यम से कश्मीर संघर्ष के समाधान का आह्वान किया। उन्होंने 2020 और 2019 में भी इसे दोहराया था।

एर्दोआन तुर्किए को ब्रिक्स देशों में शामिल करना चाहते हैं। इसके लिए भारत की सहमति जरूरी है। ब्रिक्स देशों के समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका शामिल हैं। ब्रिक्स के विस्तार की लगातार बातें हो रही हैं और भारत इस गुट के संस्थापक सदस्यों में से एक है। ब्रिक्स को जी-7 और जी-20 से भी मजबूत करने की बातें हो रही हैं।

इसलिए तुर्किए अब ब्रिक्स में शामिल होना चाहता है। तुर्किए को पता है कि अगर भारत ने मना कर दिया तो उसका ब्रिक्स में शामिल होना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए उसने भारत को खुश करना शुरू कर दिया है। खबरें हैं कि तुर्किए को नाटो ग्रुप से निकालने की तैयारी हो रही है। इसलिए वो ब्रिक्स में अपना विकल्प ढूंढ़ रहा है, जिसमें रूस, चीन और भारत जैसी तीन महाशक्ति मौजूद है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.