खबर संसार किच्छा दिलीप अरोरा।45 कछुओ और एक स्प्लेंडर सहित दो गिरफ्तार। जी हा जिले मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाये जा रहे वन्यजीव तस्करो के विरुद्ध अभियान के तहत पुलभट्टा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान पुलभट्टा बहेडी बार्डर पर स्थित वन विभाग चौकी बैरियर पर बहेडी की ओर से आने वाली मोटर साईकिल स्प्लेंडर UK06AL5350 को रोककर चैक किया तो उनके पास से 45 दुर्लभ जाती के कछुए मिले जिनको बेचने वो ले जा रहें थे।
45 कछुओ और एक स्प्लेंडर सहित दो गिरफ्तार
पकड़े गये व्यक्ति दोनों ही किच्छा आजाद नगर के रहने वाले है।मंतोष विश्वास और ज्योतिष गाइन पुत्र जगदीश गाइन कछुओ को कट्टे मे ले जा रहें थे जो पुलिस चैकिंग मे पकड़े गये जिसके बाद मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा उक्त पकडे गये कछुओ को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनूसूचि भाग 2 (जल स्थलचर और सरीसृप) के क्रमांक 8 पर दर्ज संरक्षित प्रजाति के वन्जीव होना बताया गया।और बताया गया की यह पकड़ना प्रतिबंधित है।
पकडे गये दोनों लोगो ने बताया की वह इन कछुए को चोरी से बरेली रामगंगा नदी से काँटों में फंसाकर पकड़ कर किच्छा बजार मे ऊँचे दामों मे बेचने के लिए ले जा रहें थे।फिलहाल दोनों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत उपयुक्त धराओ मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


