HomeUttarakhandहल्द्वानी के दो कलाकार क्लैसिकल वाइस ऑफ इंडिया-ग्रैंड फिनाले में चयनित

हल्द्वानी के दो कलाकार क्लैसिकल वाइस ऑफ इंडिया-ग्रैंड फिनाले में चयनित

हल्द्वानी, खबर संसार। स्वर संगम संगीत संस्थान हीरानगर हल्द्वानी (haldwani) के निदेशक आचार्य हरीश चन्द्र पंत के दो शिष्यों बांसुरी वादक हनुमंत पंत व वायलिन वादक विशेष तिवारी को संगीत मिलन -क्लैसिकल वाईस औफ इंडिया -2022 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कला प्रदर्शन हेतु आमंत्रित किया गया है।

संगीत मिलन -क्लैसिकल वाईस औफ इंडिया -2022 शास्त्रीय गायन, वादन और कथक नृत्य की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु पहले चरण -सेमीफाइनल में कोलकाता, भुवनेश्वर, नई दिल्ली, मुम्बई व वाराणसी आदि शहरों में सम्पन्न हुए औफ लाईन और औन लाईन आडीशन के पश्चात चयनित कुछ प्रतिभाशाली कलाकारों को 8,9 और 10 दिसम्बर को इस राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में अपना मंच प्रदर्शन करने हेतु लखनऊ आमंत्रित किया गया है।

शास्त्रीय संगीत प्रेमियों ने इन प्रतिभावान कलाकारों को बधाई दी

नगर के कलाकारों और शास्त्रीय संगीत प्रेमियों ने इन प्रतिभावान कलाकारों को बधाई दी तथा संगीत मिलन -क्लैसिकल वाईस औफ इंडिया -2022 ग्रैंड फिनैले में उत्कृष्ट कला प्रदर्शन कर पुरस्कृत होने हेतु अपनी शुभ कामनाएं प्रेषित की है।

विगत वर्ष 2021 में आचार्य पंत की प्रतिभाशाली कनिष्ठ शिष्या बांसुरी वादिका आहना सचदेव इस प्रतियोगिता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। नगर के तबला वादक श्री अभिषेक तिवारी इन कलाकारों को लखनऊ में मंच प्रदर्शन में तबला संगति प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.