मुरादाबाद, खबर संसार। यूपी के मुरादाबाद (Moradabad) जिले में चाचा भतीजे की दो सगी बहनों के साथ रंगरेलियां मनाने का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां चाचा और भतीजे को दो सगी बहनों (Real Sisters) के साथ रंगरेलियां मनाते परिवार वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
पकड़े जाने के बाद पंचायत बुलाई गई। पंचायत के फैसले के आधार पर चाचा-भतीजे की उनकी प्रेमिकाओं के साथ शादी करा दी गई। मामला सामने आने के बाद चर्चाओं की बाजार गर्म है। हर तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है।
इसे भी पढ़े-अहमदाबाद सीरियल blast मामले में 38 को फांसी 11 को उम्र कैद
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के भाड़ला गांव की घटना
बता दें कि अमरोहा जिले के थाना सैदनगली गांव निवासी चाचा और भतीजे पाकबड़ा थाना क्षेत्र के भाड़ला गांव में रिश्तेदारी में आए हुए थे। बुधवार की रात को दोनों रिश्तेदारों के परिवार की दो सगी बहनों से मिलने के लिए पहुंच गए। रात में लगभग दो बजे जब रिश्तेदार की आंख खुली तो देखा कि दोनों युवक कमरे में नहीं थे।
इसके बाद उन्होंने जाकर देखा तो दोनों अलग-अलग कमरों में युवतियों के साथ सो रहे थे। मामले की जानकारी होने पर शोर मचाकर दोनों को उनके कमरों में बंद कर दिया गया। इसके बाद दोनों युवकों के स्वजन को सूचना देकर गांव में बुलाया गया।
शादी रहीं चर्चा का विषय
इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में फैसला लिया गया कि दोनों युवकों की जिनके साथ उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है उन युवतियों के साथ शादी करा दी जाए। पंचायत के फरमान के बाद दोनों चाचा भतीजे की तत्काल शादी रस्म पूरी करा दी गईं। इसके बाद दोनों युवक अपनी-अपनी पत्नी को लेकर गांव से चले गए। युवकों के चाचा- भतीजे होने के कारण एक बहन अपनी सगी बहनी की चचिया सास बन गई है। इस शादी की पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े



