खबर संसार हल्द्वानी। अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में साल रहा विजेता स्याली उपविजेता। जी हा
त्रिवेणी संगम गलनी खनस्यूं में आयोजित अंडर-19 एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मैच साल ने जीता। इसके साथ ही मैच के मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ओखलकांडा युवा मोर्चा भाजपा मदन परगांई ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें नशे से दूर रहने तथा खेल के प्रति जागरूक रहने को कहा।
इस दौरान करीब एक दर्जन टीमों ने इसमें हिस्सा लिया इस दौरान राजू बर्गली पंकज सुयाल चेतन दीपक मेहता प्रकाश थुवाल रवि गोस्वामी क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय ऐरी मोहन पलडिया घनश्याम सुयाल ललित चिलवाल नीरज थुवाल मुकेश परगांई आदि थे







