इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में आज ‘स्वच्छता पखवाड़े’ के अंतर्गत विद्यार्थियों ने श्रमदान करके गाँधी जी को स्वच्छांजली अर्पित की। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल प्रांगण से हुयी शिक्षक वर्ग व विद्यार्थियों ने एकत्र होकर विद्यालय के आस-पास सफाई करके समाज को जागरूक करने का प्रयास किया व बताया कि अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखने की आदत से स्वच्छता का संस्कार आता है।
गाँधी जयंती के इस शुभ अवसर पर उनके सपनों को साकार करने के उद्देश्य से सभी विद्यार्थियों ने अपने देश, राज्य, समाज को साफ व स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा ने अंत में कहा कि स्वच्छता हमारे स्वभाव का अंग होना चाहिए। स्वच्छ देश में सभी रहना चाहते हैं। अतः भारत को स्वच्छ और सुन्दर बनाना हमारा परम कत्र्तव्य होना चाहिए।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस















