HomeUttarakhand, डीएम वंदना के निर्देशन में जन सुविधा शिविरों की श्रृंखला के...

, डीएम वंदना के निर्देशन में जन सुविधा शिविरों की श्रृंखला के अंतर्गत गुरुवार, 14 अगस्त को वार्ड संख्या 57 एवं 58 में शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन

नैनीताल ख़बर संसार.  जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में जन सुविधा शिविरों की श्रृंखला के अंतर्गत गुरुवार, 14 अगस्त को वार्ड संख्या 57 एवं 58 में शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जी हा वार्ड संख्या 58, तल्ली हल्द्वानी स्थित हरी बैंक्वेट हॉल एवं वार्ड संख्या 57, मानपुर उत्तर स्थित दिव्या प्रभा स्कूल में आयोजित इन शिविरों में बिजली, पानी, सिंचाई, पूर्ति विभाग तथा नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका निस्तारण तत्काल कार्रवाई हेतु सुनिश्चित किया गया।

डीएम वंदना के निर्देशन में जन सुविधा शिविरों की श्रृंखला के अंतर्गत गुरुवार, 14 अगस्त को वार्ड संख्या 57 एवं 58 में शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन

गुरुवार को आयोजित शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। विद्युत विभाग, जल सस्थान, पेयजल निगम, द्वारा शिकायतों का समाधान किया गया। पूर्ति विभाग में राशन कार्ड में पता परिवर्तन, नाम जोड़े जाने एवं ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों का पंजीकरण कर उन्हें आवश्यक कार्यवाही कराई गई। इसके अतिरिक्त, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु भी नागरिकों से आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, नगर निगम से संबंधित दो शिकायतें स्ट्रीट लाइट सही करने के संबंध में प्राप्त हुईं। इन पर आवश्यक कार्यवाही अत्यधिक वर्षा के कारण अस्थायी रूप से बाधित रही, किंतु मौसम अनुकूल होते ही नगर निगम द्वारा तत्काल मरम्मत कार्य संपादित कर दिया जाएगा शिविर में वार्ड 57 की पार्षद रुक्मणी बिष्ट एवं वार्ड 58 के पार्षद  मनोज जोशी सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।जिला प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जन सुविधा शिविरों में भाग लेकर विभागीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।  नगर आयुक्त ने अवगत कराया कि आगामी शिविर सोमवार, 18 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे से वार्ड संख्या 55 (जन मिलन केन्द्र) एवं वार्ड संख्या 56 (पार्षद कार्यालय) में आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.