HomeNationalकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दिया

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दिया

अल्पसंख्यक मामलों में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं आ पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने के बाद हालांकि न ही अभी सरकार की ओर से कोई बयान सामने आया है और न ही नकवी की ओर से कोई बयान जारी किया गया है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मिले थे केंद्रीय मंत्री नकवी

इससे पहले नकवी ने भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और लोगों की सेवा में नकवी के योगदान की सराहना की।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के योगदान की भी सराहना की थी। प्रधानमंत्री की सराहना के बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि दोनों मंत्री जल्द ही इस्तीफा दे देंगे। इस बीच नकवी ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.