HomeNationalकेंद्रीय मंत्री ने कहा 2024 तक पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर मिल...

केंद्रीय मंत्री ने कहा 2024 तक पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर मिल जाएगा भारत में

नई दिल्‍ली, खबर संसार। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) संभवतः 2024 तक भारत में मिल जाएगा।

बता दें, केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने देश के लिए कई बड़े “साहसिक” निर्णय लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना की है। ऐसे में अब 2024 में पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत में शामिल होने की बात कही है।

इसे भी पढ़े-स्पा सेंटर के आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने नौ को किया गिरफ्तार

कश्मीर वाला बयान केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने व्याख्यान के दौरान कहा कि ‘केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही देश के लिए कुछ उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। पीएम मोदी को देश का नेतृत्व करते रहना चाहिए।

क्योंकि उन्होंने सीएए (संशोधित नागरिकता कानून लानू में), संविधान के अनुच्छेद 370 (Article 370) और 35ए आदि के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने का काम किया है। आगे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है, संभवत: 2024 तक पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा बन जाएगा।’

केंद्रीय मंत्री ने दिया ये तर्क

दरअसल एक कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि पीएम मोदी आलू प्याज के दाम करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बने हैं। कुछ लोग प्याज जैसी चीजों के दाम बढ़ने की शिकायत करते हैं, लेकिन वही लोग बाजार में पिज्जा मटन खरीदने से नहीं पीछे हटते हैं।

केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि लोग 700 रुपये का मांस, 500-600 रुपये का पिज्जा खरीद सकते हैं, लेकिन 10 रुपये का प्याज और 40 रुपये का टमाटर हमारे लिए महंगा है। इसी बीच उन्होंने पीएम मोदी को लेकर 2024 में कश्मीर पर बयान दिया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.