Friday, January 16, 2026
HomeEntertainmentइस फिल्म स्टार का अनोखा तलाक

इस फिल्म स्टार का अनोखा तलाक

मुंबई खबर संसार ।इस फिल्म स्टार का अनोखा तलााक  जीहा फिल्मी दुनिया यानी बॉलीवुड में रिश्ते टिकाऊ नहीं होते और न ही भावनात्मक। जी हा हम बात कर रहे है सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव की। जिनका तलाक हो गया है। किरण और आमिर ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इस बात की घोषणा की है।

आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक की बात को शेयर करते हुए एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है। आमिर और किरण के तलाक की खबर उन दोनो के फैन्स के लिए बेहद शॉकिंग है। बताते चले की आमिर और किरण ने 15 साल पहले शादी की थी। जॉइंट स्टेटमेंट में लिखा है, कि हमने 15 सालों के इस साथ में हमने पूरी जिंदगी के अनुभव साझा किए, खुश रहे, हंसे और हमारा रिश्ता केवल भरोसे, सम्मान और प्यार पर आगे बढ़ा। अब हम अपनी जिंदगियों का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। अब हम एक पति-पत्नी के तौर पर नहीं बल्कि को-पैरंट्स और एक दूसरे के परिवार के तौर पर रहेंगे। हमने कुछ समय पहले अलग होने की योजना बनाई थी और अब हम अलग हो चुके हैं।’

आमिर और किरण ने अपने बेटे आजाद के बारे में कहा, ‘हम अपने बेटे आजाद के लिए एक समर्पित पैरंट्स बने रहेंगे और उसको साथ में बड़ा करेंगे। इसके अलावा हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी साथ काम करते रहेंगे। हमारे परिवारों और दोस्तों का सपोर्ट और हमारे रिश्ते को समझने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। इसके बिना हम यह इतना बड़ा फैसला नहीं ले पाते। हम अपने शुभचिंतकों के आशीर्वाद का कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारी तरह आप भी इस तलाक को एक अंत नहीं बल्कि नए सफर की शुरूआत की तरह लेगें। शुक्रिया, किरण और आमिर।’

विदित रहे कि 56 साल के आमिर खान ने 2005 में किरण राव से शादी की थी। आमिर ने इससे पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। आमिर और रीना के दो बच्चे जुनैद और आइरा खान हैं। आमिर और रीना का तलाक साल 2002 में हुआ था।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.