Uttarakhand board result: जी, हां स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो गया उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in की वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। 10वीं में 77.47 फीसदी और 12वीं में 82.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। टिहरी गढ़वाल के सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार के छात्र मुकुल सिलसवाल ने टॉप किया है।
जबकि इंटर में हरिद्वार की एसबीएनआईसी की दिव्या राजपूत ने टॉप किया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा बोर्ड कार्यालय, रामनगर से परीक्षा परिणाम जारी किया। हाईस्कूल की परीक्षा में 1,29,778 और इंटर की परीक्षा में 1,13,164 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।
12वीं में रूद्रप्रयाग का सबसे अच्छा प्रदर्शन
Uttarakhand board result: 12वीं में रूद्रप्रयाग जिले का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। यहां 91.90 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। तो वहीं, उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में बागेश्वर के विवेकानंद वीएमआईसी मंडलसेरा की छात्रा रबीना कोरंगा ने 500 में से 492 अंक हासिल किए। 98.40 फीसदी अंकों के साथ वह लड़कियों की टॉपर बनीं।
2021 में इंटर में 121171 परीक्षार्थी हुए थे उत्तीर्ण
- कुल परीक्षाफल 99.56 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.40 तथा
- बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.71 रहा।
- 20955 परीक्षार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए हैं।
- 63901 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
- 33571 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
हाईस्कूल में 146386 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए थे
- 2021 में कुल परीक्षाफल 99.09 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.30 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.86 रहा।
- 23688 परीक्षार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए हैं।
- 6768 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
- 45589 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
रोल नंबर और जन्म तिथि से देख सकेंगे रिजल्ट
Uttarakhand board result: जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी किया जाएगा।
results.nic.in
uaresults.nic.in
ubse.uk.gov.in






