HomeSportवैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक गया बेकार, पृथ्वी शॉ की टीम जीतीं

वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक गया बेकार, पृथ्वी शॉ की टीम जीतीं

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2025 का मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। बिहार और महाराष्ट्र के बीच हुए इस हाई-वोल्टेज मैच में युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ शतक जड़कर सबका ध्यान खींच लिया। लेकिन उनकी विस्फोटक पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और महाराष्ट्र ने अंतिम ओवर में मैच छीन लिया।


वैभव सूर्यवंशी का शतक भी नहीं बचा पाया बिहार को हार से

बिहार की ओर से खेलते हुए 14 वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली। उन्होंने मात्र 61 गेंदों में नाबाद 108 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। सूर्यवंशी की दमदार बल्लेबाज़ी के सहारे बिहार ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 176 रन बनाए।

जवाब में महाराष्ट्र की ओर से पृथ्वी शॉ ने 30 गेंद में 66 रन की तेज पारी खेलते हुए जीत की नींव रखी। उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। महाराष्ट्र ने आखिरी ओवर में पांच गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।


राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को फिर किया रिटेन

आईपीएल 2025 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके ताबड़तोड़ प्रदर्शन और शानदार शतक ने टीम मैनेजमेंट का भरोसा और मजबूत किया। इसी कारण फ्रेंचाइज़ी ने आईपीएल 2026 के लिए भी वैभव को रिटेन कर लिया है। सोशल मीडिया पर भी वैभव के शॉट्स और उनका गेम सेंस चर्चा में बना हुआ है।


पृथ्वी शॉ की वापसी की घंटी—आईपीएल 2026 में बढ़ सकती है मांग

पृथ्वी शॉ, जिन्हें कभी सहवाग, सचिन और लारा के मिश्रण के रूप में सराहा गया था, आईपीएल 2025 में अनसोल्ड रह गए थे। फिटनेस में लगातार सुधार करने के बाद अब वह घरेलू क्रिकेट और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन फॉर्म में हैं। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि इस बार आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन में कई टीमें उन पर दांव लगा सकती हैं। भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके शॉ को एक बार फिर बड़ी लीग में वापसी का मौका मिल सकता है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.