खबर संसार हल्द्वानी।आनंदा एकेडमी में गांधी,शास्त्री जयंती व असत्य पर सत्य के विजयोत्सव- विजयादशमी का रंगारंग आयोजन। जी हा आज गांधी,शास्त्री जयंती व विजयादशमी के उपलक्ष्य में आनंदा एकेडमी में अनेक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए।
आनंदा एकेडमी में गांधी,शास्त्री जयंती व असत्य पर सत्य के विजयोत्सव- विजयादशमी का रंगारंग आयोजन
कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र के समक्ष दीपप्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत निदेशक दीक्षा बिष्ट के निर्देशन में बच्चों द्वारा भाषण, सामूहिक नृत्य,एकल नृत्य, डांडिया,समूह गान, गीत –“वैष्णव जन को” की सुंदर प्रस्तुति हुई। प्रबंधक महोदय ने गाँधी और शास्त्री जी के जीवन से सीख लेते हुए बच्चों से अपने जीवन को सही दिशा देने के लिए प्रेरित किया। विजयादशमी के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने राम के सरल, सहज व्यक्तित्व का अनुसरण कर, रावण के अहंकार व अनाचार से दूर रहने का प्रयास करने का आग्रह किया।
इसके पश्चात असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक स्वरूप रावण का पुतला दहन किया गया। समस्त कार्यक्रम प्रधानाचार्या माया बिष्ट की देखरेख में आयोजित किए गए। जिसमें शिक्षकों ऋचा बोहरा, नीलम, प्राक्षी, तनुजा, चंद्रकला, दीपा, भावना, दीपक, राजेंद्र, विरेन्द्र आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यालय परिवार को धन्यवाद प्रेषित किया गया।



