HomeUttarakhandरुद्रपुर में वीआईपी मूवमेंट से हलचल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

रुद्रपुर में वीआईपी मूवमेंट से हलचल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

रूद्रपुर। आगामी 19 जुलाई को भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के जनपद दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम बहुउद्देशीय हॉल में नोडल और लाइजनिंग अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

यातायात, सुरक्षा और चिकित्सा पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि गृह मंत्री पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इस कारण यातायात, सुरक्षा, वीआईपी मूवमेंट और जनसभा स्थल की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा की हर व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की टीम और आधुनिक उपकरणों से लैस एम्बुलेंस कार्यक्रम स्थल पर तैनात करने को कहा।

जनरेटर समेत वैकल्पिक बिजली व्यवस्था के निर्देश

डीएम ने मुख्य अभियंता विद्युत को कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ-साथ जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सभी नोडल अधिकारियों को समयबद्ध और समन्वय के साथ काम करने की हिदायत दी। उन्होंने लाइजनिंग अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने अतिथियों के साथ तालमेल रखते हुए जिम्मेदारी निभाएं ताकि किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो।

स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश

डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी तालमेल से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम के दौरान कोई असुविधा न हो। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

बैठक में सीडीओ दिवेश शाशनी, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, अपर पुलिस अधीक्षक आरडी मठपाल सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.