HomeNationalपाकिस्तान गई अंजू का वीडियो वायरल, नसरुल्लाह के दोस्तों संग कर रही...

पाकिस्तान गई अंजू का वीडियो वायरल, नसरुल्लाह के दोस्तों संग कर रही डिनर

भारत से पाकिस्तान गई अंजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो अपने प्रेमी नसरुल्लाह और उसके कुछ दोस्तों के साथ खाना खाती हुई नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो में Anju, नसरुल्लाह और उसका दोस्त व ब्लॉगर नोमी खान के अलावा कई अन्य लोग भी एक ही टेबल पर खाना खाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को पाकिस्तानी चैनल के पत्रकार दिलीप कुमार खत्री ने शेयर किया है।

पति और बच्चों को छोड़कर Anju पहुंची पाकिस्तान

राजस्थान के अलवर से अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई अंजू की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम घर पर लगाई गई है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के ऊपरी दीर जिले के एसपी ने कहा था कि अंजू के भारत से आने के बाद उससे पूछताछ की गई है। Anju को 21 अगस्त से पहले भारत भेजने के लिए नसरुल्लाह को पाबंद किया गया है। बता दें कि अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने के अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान पहुंची हुई है। अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए गुपचुप प्लान बनाया था।

डीआईजी ने दी अंजू और नसरुल्लाह की शादी की जानकारी

Anju ने पाकिस्तान जाने की बात की भनक अपने पति को भी नहीं लगने दी। हाल ही में Anju का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वो अपनी सोसाइटी से बैग लेकर बाहर जाती हुई दिख रही है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। उसके निकाहनामा की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस बात की पुष्टि खुद मालकुंड डिवीजन के डीआईजी नासिर महमूद दस्ती ने की है।

Anju और नसरुल्लाह ने निकाह की बात को बताया गलत

हालांकि निकाह की बात को Anju और नसरुल्लाह ने इसे गलत बताया है। दोनों का कहना है कि हमने निकाह नहीं किया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक डीआईजी नासिर महमूद दस्ती ने बताया कि अंजू ने अपना धर्म बदल लिया है, जिसके बाद अंजू ने अपना इस्लामिक नाम फातिमा रख लिया है। डीआईजी के मुताबिक अंजू और नसरुल्लाह की शादी जिला अदालत में 25 जुलाई हुई है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.