Friday, May 16, 2025
HomeSportVirat Kohli ने रचा इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले बने पहले...

Virat Kohli ने रचा इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबले के दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान Virat Kohli ने इतिहास रच दिया। Virat Kohli ने टी20 क्रिकेट में अपने 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली टी20 में ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। विराट कोहली ने 386 पारियों में ये बड़ा कारनामा कर दिखाया है।

इसके साथ ही विराट कोहली अब क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स और शोएब मलिक जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। विराट कोहली टी20 में 13 हजार रन बनाने वाले ओवरऑल 5वें खिलाड़ी बने हैं। विराट कोहली ने इससे पहले 402 टी20 मैचों में 12983 रन बनाए थे।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जैसे ही उन्होंने 17 रन और बनाए उनके टी20 में 13 हजार रन पूरे हो गए। अब विराट कोहली टी20 में 13 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड कोई और भारतीय बल्लेबाज नहीं बना पाया था।

टी20 में 13 हजार बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

विराट कोहली से पहले चार और बल्लेबाज थे जो टी20 में 13 हजरा रन बना चुके थे। अब विराट कोहली भी इन बल्लेबाजों की लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।

  • क्रिस गेल- 14562 रन
  • एलेक्स हेल्स- 13610 रन
  • शोएब मलिक- 13557 रन
  • किरोन पोलार्ड- 13537 रन
  • विराट कोहली- 13001 रन*

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.