उत्तराखंड में प्रदेशभर में दोपहर 3 बजे तक 49.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह दिख रहा है। बुजुर्ग से लेकर जवान तक अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए केंद्रों पर लाइन में खड़े हैं। सुबह 9 बजे तक भले ही मतदान प्रतिशत कम रहा हो लेकिन, बाद में वोटिंग प्रतिशत में इजाफा हुआ है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक अपने परिवार के साथ भगवानदास संस्क्रत महाविद्यालय में मतदान किया। बुजुर्ग मतदाता स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी चिन्द्रयालाल राही को जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त स्वयं सेवक मातली से डोली द्वारा जुणगा गांव बूथ पर मतदान कराने के लिए ले जाया गया। तो वहीं बुजुर्गों में भी काफी जोश दिखाई दे रहा है। मासों चौथन थलीसैंण में 105 वर्षीय महिला ने मतदान किया। उत्तराखंड में ३ बजे तक 49.24 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
इसे भी पढ़े-राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी (Anil Baluni) ने अपने गांव जाकर दिया वोट
कुमाऊं में 3 बजे तक बढ़ा मतदान
लालकुआं 53.89 प्रतिशत
भीमताल 51.20 प्रतिशत
नैनीताल 47.72 प्रतिशत
हल्द्वानी 51.91 प्रतिशत
कालाढूंगी 54.59 प्रतिशत
रामनगर 53.50 प्रतिशत
कुमाऊं में दोपहर एक बजे तक बढ़ा मतदान
नैनीताल- 36.9 कुल
लालकुआं 39.9 प्रतिशत
भीमताल 36.5 प्रतिशत
नैनीताल 29.69 प्रतिशत
हल्द्वानी 37.46 प्रतिशत मतदान
कालाढूंगी 40.27 प्रतिशत
रामनगर 37.1 प्रतिशत मतदान
राज्य के 80 लाख मतदाता आज चुनावी रण में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में लॉक कर देंगे। पिछली बार प्रदेश में कुल 65.56 प्रतिशत हुआ था, इस बार निर्वाचन आयोग के सामने कोविड के चलते मत प्रतिशत बढ़ाने की भी चुनौती है। मतदान केंद्रों पर कोविड के मद्देनजर सैनेटाइजर और ईवीएम का प्रयोग करने के लिए दस्ताने दिए गए हैं, ताकि महामारी का प्रसार न हो।
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली के सीएम केजरीवाल और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से लोकतंत्र के इस त्योहार में हिस्सा लेने की अपील की है।
ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े






