खबर संसार, नई दिल्ली: 01 December से TV देखना भी हो जाएगा महंगा, जो लोग टीवी देखने के शौकीन हैं यह खबर उनके लिए बेहद खास है। क्योंकि अब टीवी देखना महंगा होने जा रहा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRI) के नए टैरिफ ऑर्डर के लागू करने की वजह है। जिसके कारण 01 December से TV चैनल के दामों में बढ़ोत्तरी होने जा रही है। इसके लिए अब टीवी देखने वालों को अब 50 प्रतिशत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
बता दें कि 1 जनवरी, 2020 को एनटीओ 2.0 जारी हुआ। इसके चलते सारे नेटवर्क एनटीओ 2.0 के अनुसार अपने TV TV चैनलों के दाम बदल रहे हैं। (TRI) का मानना था कि एनटीओ 2.0 दर्शकों को सिर्फ उन चैनलों के चयन और भुगतान करने का विकल्प और स्वतंत्रता देगा, जिन्हें वे देखना चाहते हैं। ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क के किसी बुके में ऑफर किए जाने वाली चैनल की महीने वैल्यू 15-25 रुपये के बीच रखी गई थी।
लेकिन ट्राई के नए टैरिफ ऑर्डर में यह न्यूनतम 12 रुपये तय की गई है। ऐसे में चैनल्स के लिए अपने ज्यादातर चैनल सिर्फ 12 रुपये में ऑफर करना बहुत नुकसानदेह हो सकता है। यह नुकसान कम करने के लिए नेटवर्क्स ने कुछ पॉपुलर चैनल्स को बुके से बाहर कर उनके दाम 01 December बढ़ाने का सोचा है।
01 December से ये TV चैनल्स होंगे महंगे
01 December से स्टार प्लस, कलर्स, जी टीवी, सोनी और कुछ लोकप्रिय रीजनल TV चैनल्स को देखने के लिए दर्शकों को 35 से 50 प्रतिशत तक ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।यदि कोई दर्शक स्टार और डिज्नी इंडिया के चैनल देखना जारी रखना चाहता है तो उसे 49 रुपये की जगह 69 रुपये हर महीने खर्च करने होंगे। सोनी चैनल्स के लिए उन्हें हर 39 की जगह 71 रुपये हर माह खर्च करने पडे़ंगे। जी चैनल्स के लिए 39 रुपये की जगह 49 रुपयेे प्रति माह देने होंगे।


