HomeEntertainmentवेब सीरीज पंचायत 4: जानिए किस एक्टर ने प्रति एपिसोड कितनी फीस...

वेब सीरीज पंचायत 4: जानिए किस एक्टर ने प्रति एपिसोड कितनी फीस ली

पंचायत अब तक की सबसे लोकप्रिय हिंदी वेब सीरीज में से एक बन चुकी है। अमेज़न प्राइम वीडियो पर इसके तीनों सीजन को दर्शकों ने भरपूर सराहा है। हाल ही में रिलीज़ हुए सीज़न 4 ने भी पहले की तरह दर्शकों का दिल जीत लिया है। दिलचस्प कहानी, ग्रामीण परिवेश और सधी हुई एक्टिंग ने एक बार फिर फुलेरा गांव को दर्शकों के दिलों में बसा दिया है। अब इस सीजन से जुड़ी स्टार कास्ट की फीस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।


सबसे ज्यादा फीस किसने ली?

जितेंद्र कुमार, जो सीरीज में अभिषेक त्रिपाठी उर्फ “सचिव जी” की भूमिका में हैं, ने सबसे मोटी फीस वसूली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सीजन 4 में प्रति एपिसोड 70,000 रुपये फीस ली है। 8 एपिसोड के इस सीज़न के लिए उनकी कुल कमाई लगभग 5.6 लाख रुपये रही। ‘पंचायत’ का चेहरा बन चुके जितेंद्र की एक्टिंग को पहले से लेकर अब तक हर सीजन में खूब सराहा गया है।


नीना गुप्ता बनीं सबसे महंगी महिला कलाकार

सीरीज में फुलेरा की प्रधान मंजू देवी का रोल निभा रहीं नीना गुप्ता ने भी अच्छी खासी फीस ली है। उन्हें प्रति एपिसोड 50,000 रुपये का भुगतान किया गया। यानी पूरे सीजन के लिए उनकी कमाई 4 लाख रुपये के करीब रही। नीना गुप्ता की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय ने पंचायत की लोकप्रियता में अहम भूमिका निभाई।


रघुबीर यादव, चंदन रॉय और फैसल मलिक की फीस

  • रघुबीर यादव, यानी प्रधान जी (बृज भूषण दुबे), को प्रति एपिसोड 40,000 रुपये की फीस मिली, जिससे उनकी कुल कमाई लगभग 3.2 लाख रुपये हुई।

  • चंदन रॉय (विकास) और फैसल मलिक (प्रह्लाद चाचा) ने प्रति एपिसोड 20,000 रुपये की दर से 1.6 लाख रुपये कमाए।


पंचायत 4 की कहानी में राजनीति और रोमांस

इस बार की कहानी फुलेरा गांव के स्थानीय चुनावों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच जोरदार मुकाबला होता है। दोनों ही महिलाओं के पति, प्रधान जी और बनराकास, जीत के लिए साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाते हैं। दूसरी ओर, सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी भी एक नया मोड़ लेती है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.