HomeInternationalचीन ने Modi पर कौन सा बड़ा खुलासा कर दिया, मालदीव-पाकिस्तान भी...

चीन ने Modi पर कौन सा बड़ा खुलासा कर दिया, मालदीव-पाकिस्तान भी हैरान

जी, हां चीन में एक बड़ा सर्वे हुआ है। ये सर्वे चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने करवाया है। इस सर्वे में भारत को लेकर होश उड़ा देने वाली बातें सामने आई हैं। इस सर्वे में 90 प्रतिशत चीनी लोगों का कहना है कि वो भारत के बारे में जानना चाहते हैं। ये लोग भारत को एक अच्छा देश मानते हैं।

भारत में घूमना चाहते हैं। आप ये भी जानकर हैरान हो जाएंगे कि चीन के लोग पीएम मोदी को प्यार से मोदी लाओशियान कहकर बुलाते हैं। चीन में लाओशियान शब्द का इस्तेमाल अनोखी क्षमताओं वाले बुजुर्ग अमर शख्स के लिए किया जाता है। ग्लोबल टाइम्स ने 23 मई से 5 जून के बीच एक सर्वे करवाया। इस सर्वे में 2000 चीनी लोगों को शामिल किया गया। सर्वे में 90 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उनकी भारत के प्रति रुचि है और वो भारत के बारे में जानना चाहते हैं।

चीनी लोगों को दंगल, 3 इडियट, स्लमडॉग मिलेनियर, देवदास जैसी फिल्में पसंद आई

जबकि इन्हीं में से 64 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो मौका मिलते ही भारत घूमने जाएंगे। खासकर मुंबई, दिल्ली कोलकाता और बेंगलुरू जैसे शहरों में जाने की बात कही गई है। हैरानी की बात देखिए कि चीन में इंटरनेट को लेकर कई पाबंदियां हैं। लेकिन इसके बावजूद आधे से ज्यादा चीनी लोगों ने बताया कि भारत साहित्य, टीवी शो देखना पसंद करते हैं। चीनी लोगों ने बताया कि उन्हें दंगल, 3 इडियट, स्लमडॉग मिलेनियर, देवदास जैसी फिल्में पसंद आई।

चीन का ये सर्वे देख पाकिस्तान को झटका लगा है। पाकिस्तान की आवाम को लग रहा है कि उसकी हुकूमत ने तो चीन को खुश करने के लिए पूरा देश बेच दिया। लेकिन चीन के लोग भारत के दिवाने हैं। वहीं कई लोगों ने ये बात सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मालदीव को ट्रोल करना शुरू कर दिया क्योंकि चीन के लोग मालदीव से ज्यादा भारत में घुमना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.