HomeNationalक्या नाम है तेरा,मजहब पूछ कर बरसाई निर्दोष पर्यटको पर 50 राउंड...

क्या नाम है तेरा,मजहब पूछ कर बरसाई निर्दोष पर्यटको पर 50 राउंड फायरिंग

खबर संसार पहलगाम. क्या नाम है तेरा, मजहब पूछ कर बरसाई निर्दोष पर्यटको पर 50 राउंड फायरिंग. जी हा सूत्रों अनुसार 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है और सैकड़ो लोग घायल की बात कही गई है इधर श्रीनगर का मशहूर लाल चौक सुनसान दिख रहा है मरने वालों में गुजरात, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र इत्यादि सहित 2 विदेशी पर्यटक भी है. घटना के बाद पुरे देश में हड़कंप मचा हुआ है खबर लिखें जाने तक देश के गृहमंत्री अमित साह कश्मीर पहुंच चुके है जहाँ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्हा और एलजी मनोज सिन्हा के साथ मीटिंग ले रहे है.

क्या नाम है तेरा, मजहब पूछ कर बरसाई निर्दोष पर्यटको पर 50 राउंड फायरिंग

विडिओ भी देखे

कहाँ जा रहा है इतनी बड़ी घटना से कश्मीर के पर्यटन के साथ अमरनाथ यात्रा पर भी असर पड़ने की बात कही जा रही है फिलहाल जम्मू कश्मीर के पहलगाम जिले में आंतकवादियों ने पर्यटकों पर कायराना हमला किया है। इस हमले में सूत्रों अनुसार 30 पर्यटकों की मौत की बात सामने आ रही है, जबकि सैकड़ो पर्यटक अब भी घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो से तीन आतंकी सेना की वर्दी में आए और उन्होंने पर्यटकों पर फायरिंग शुरू कर दी। बता दें कि पहले आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका नाम पूछा, फिर उनके सिर में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। जो जगह है वहां से भागना आसान है इसलिए ऐसी जगह चुन टारगेट किलिंग को अंजाम आतंकियों द्वारा अंजाम दिया गया है.दरअसल आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों का धर्म देखकर उन्हें गोली मारी गई है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयब्बा के संगठन टीआरएफ ने लिया है. घटना का समय आज दोपहर 3 बजे के आसपास का बताया जा रहा है फिलहाल हर कोई सन्न है इस घटना से. पहलगाम के लोग कैंडल लेकर निकले है और घटना की निंदा कर रहे है मेहमानों पर गोलियां चलना निंदा जनक है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.