जी, हां शादीशुदा आदमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी क्योंकि वह शादीशुदा आदमी से संबंध नहीं रखना चाहती थी। मामाल ये है की एक 24 साल का लड़का तारक जो पहले से शादीशुदा था और रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास अलग अलग रेस्तरां में अपनी पत्नी के साथ काम करता था। समय मिलने पर वह अपनी पत्नी से मिलने उसके कार्यस्थल पर चला जाता था ऐसा उसकी पत्नी को लगता था कि उसका पति उससे मिलने आता है लेकिन लड़के की नजर किसी और पर ही थी।
पत्नी के रेस्तरां में साथ में काम करने वाली महिला का संबंध तारक के साथ था। दोनों काफी समय साथ बिता रहे थे लेकिन तारक महिला से शादी नहीं करना चाहता था वह केवल शारीरिक रिश्ते बानने के लिए महिला से बातें करता था। एक दिन जब महिला ने तारक के साथ रिश्ता खत्म करने की बात कही तो दोनों के बीच काफी झगड़ा हो गया और गुस्से में तारक ने महिला के गले पर वार कर दिया। महिला की गला कट जाने से मौत हो गयी लेकिन तारक घबरा गया और वह वहां से भागा। उसने पेनिक होकर अपनी कलाइ काट ली और तलाब में कूद गया।
एक्ट्रा मेरिटल अफेयर के चक्कर में चली गयी महिला की जान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद व्यक्ति ने अपनी कलाई काट ली और तेलीबांधा तालाब में कूद गया हालांकि बाद में एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) कर्मियों ने उसे बचा लिया। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम करीब चार बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोकेश्वर तारक (25) की पीड़िता के साथ इमारत के बेसमेंट में तीखी बहस हुई थी।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तारक शादीशुदा है लेकिन मृतक महिला के साथ उसकी मित्रता थी। महिला और तारक की पत्नी एक ही जगह काम करती थीं। उन्होंने बताया कि महिला तारक के साथ संबंध खत्म करना चाहती थी, जिसे लेकर दोनों के बीच बहस हुई। बहस के बाद तारक ने चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। इसके बाद वह तालाब की ओर भागा और अपनी कलाई काटकर कूद गया।
अधिकारियों ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी तालाब के बीच में फव्वारे के आधार पर चढ़ गया था। उसे राज्य आपदा मोचन बल की एक टीम ने बचा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


