spot_img
spot_img
HomeNationalराहुल गांधी जब विदेश में होते हैं, तब उनमें जिन्ना की आत्मा...

राहुल गांधी जब विदेश में होते हैं, तब उनमें जिन्ना की आत्मा आ जाती है

भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका में उनके भाषण को लेकर आलोचना की। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी जब विदेश में होते हैं, तब उनमें जिन्ना की आत्मा आ जाती है।

राहुल गांधी ने कैलिफोर्निया में प्रवासी भारतीयों की एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि यह देश की एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और लोगों को धमकी दे रही है।

राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने उन पर तीखा हमला किया और कहा कि जिन्ना की आत्मा राहुल गांधी में तब प्रवेश करती है जब वह विदेश में होते हैं। राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो उनके शरीर में जिन्ना की आत्मा या अल कायदा जैसे लोगों की सोच प्रवेश कर जाती है।

लोकतंत्र की तुलना वंशवाद से करते हैं राहुल गांधी

मैं उन्हें भारत आने और किसी अच्छे ओझा से भूत भगाने का सुझाव दूंगा। राहुल गांधी की समस्या यह है कि वह आज भी यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि कैसे समावेशी विकास के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी सामंती जागीर को खत्म कर दिया है। नकवी ने कहा, राहुल गांधी लोकतंत्र की तुलना वंशवाद से करते हैं। भाजपा नेता ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है और कांग्रेस ने “मुसलमानों को च्युइंग गम की तरह इस्तेमाल किया।

बता दें कि राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सैन फ्रांसिस्को में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला सामने आया है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री भगवान को भी समझा सकते हैं। उनकी सोच ये है कि वो भगवान से भी ज्यादा जानकर हैं। उनके सामने भगवान भ्रमित हो जाएंगे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.