खबर संसार, मुंबई: …जब संजय गांधी ने kishor kumar के गानों पर लगा दी रोक, फिल्मी दुनिया के बेहतरीन गायक किशोर कुमार जाना पहचाना नाम। क्या आपको पता है कि इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी ने kishor kumar के गीतों पर रोक लगा दी थी। मामला है वर्ष 1975 का उस दौरान देश में इमरजेंसी लगी हुई थी। उन दिनों संजय गांधी ने बंबई के मशहूर फिल्मकारों को म्यूजिकल नाइट में भाग लेने के लिए कई लोगों को आमंत्रित किया गया था।
kishor kumar ने ठुकरा दिया था निमंत्रण
म्यूजिकल नाइट में भाग लेने के लिए किशोर कुमार को निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन किशोर कुमार ने निमंत्रण ठुकरा दिया था। इस निमंत्रण में कई लोग दिल्ली गए थे, लेकिन किशोर कुमार ने न सिर्फ इस आमंत्रण को ठुकरा दिया था बल्कि ये स्पष्टीकरण भी नहीं दिया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था।
ये भी पढ़े- आ गया 100 km प्रति घंटा से दौड़ने वाला Electric स्कूटर, कीमत बेहद कम
संजय गांधी ने इसे अपना अपमान माना
शशिकांत किनिकर kishor kumar की जीवनी में लिखते हैं, ” संजय गांधी ने इसे अपना निजी अपमान माना था और सूचना और प्रसारण मंत्री विद्याचरण शुक्ल को बुला कर कहा था कि किशोर के गाने किसी भी सरकारी संचार माध्यम में नहीं बजाए जाएं।” नतीजा ये हुआ कि ऑल इंडिया रेडियो पर किशोर कुमार के गाने बजने बंद हो गए। इसके अलावा जिन फिल्मों में किशोर कुमार ने गाने गाए थे, उन्हें सेंसर ने सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया।
सर्वश्रेष्ठ गायक के पुरस्कार से नवाजे गए थे kishor kumar
kishor kumar को कुल 27 बार फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ गायक के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। उसमें से 8 बार उन्होंने ये पुरस्कार जीता। किशोर कुमार के बारे में एक किस्सा मशहूर है कि वह खंडवा से बंबई अभिनेता बनने आए थे। उस समय उनके बड़े भाई अशोक कुमार बंबई फिल्म उद्योग के चोटी के अभिनेता थे।


