खबर संसार, नई दिल्ली: आ गया 100 km प्रति घंटा से दौड़ने वाला Electric स्कूटर, कीमत बेहद कम बेहद। ये स्कूटर 15 अगस्त को लाॅन्च होगा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ”सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर” लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही उसकी कीमत लीक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये से 1.20 लाख रुपये होगी।
इस स्कूटर की एक्स शो रूम कीमत है, अभी आनरोड आने पर कीमत क्या होगी। अभी तक इसकी जानकारी नही मिल सकी है। इस Electric स्कूटर पर केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी भी दी जाएगी। जिसके बाद इसकी कीमत लगभग 80 से 90 हजार रुपये के बीच रहने की संभावना है।
ये भी पढ़े- खुशखबरी – अब hydrogen ऊर्जा से दौड़ेगी भारतीय रेल
Electric स्कूटर की सिंगल चार्ज पर 240 किमी ड्राइविंग रेंज
” सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर” को लेक कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर 240 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देता है। कंपनी ने 4.8 किलोवाट की स्वाइपेबल लिथियम आयन बैटरी दे रखी है। इस बैटरी को घरेलू चार्जर के महज 40 मिनट में 80 प्रतिशत और 60 मिनट में 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। ये Electric स्कूटर मात्र 3.6 सेकेंड में ही शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। फीचर्स के मामले में भी यह स्कूटर पीछे नहीं है।
100 किलोमीटर प्रति घंटा की है टॉप स्पीड
इसमें टचस्क्रीन डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। जिसमें आपको मिलेगी 100 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड है। 15 अगस्त को लॉन्च होने वाले इस Electric स्कूटर को कंपनी शुरुआती चरण में बैंगलोर में लॉन्च करेगी जिसके साथ इसको चेन्नई, हैदराबाद जैसे शहरों में लॉन्च किया जाएगा। फिर इस स्कूटर को दिल्ली मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब में उतारा जाएगा।
