खबर संसार, नई दिल्ली: एक युवक से two युवतियां शादी करने पहुंची, तो मचा बवाल, कहते हैं शादी का जोड़ ऊपर वाला ही तय करता है। इस बीच एक अजीब मामला सामना आया है। जहां पर एक युवक से शादी करने के लिए दो दुल्हने एक साथ युवक पास पहुंच गईं। ऐसे में बवाल तो होना ही था।
ये नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। जिसका वीडियों भी वायरल हो गया। ये मामला कर्नाटक से बताया जा रहा है। एक युवक से two युवतियां शादी करना चाहती थी। लेकिन इसके लिए युवक के घर वाले तैयार नहीं हुए। तो टॉस से दोनों की किस्मत का फैसला किया गया।
कर्नाटक से आया मामला
बताया जा रहा है कि ये मामला कर्नाटक के बेंगलुरु बताया जा रहा है जहां, एक दूल्हे से शादी करने के लिए two दुल्हन पहुंच जाती हैं। दोनों उस युवक से शादी करना चाहती हैं। ये देखकर सभी हैरान रह जाते है। बता दें कि लड़का बेंगलुरु के सकलेशपुर तालुक का रहने वाला है। जहां के पड़ोस के एक गांव की लड़की से प्यार हो गया। फिर कुछ महीने बाद उसका चक्कर किसी दूसरी लड़की से चलने लगा।
ये भी पढें- अब रेलकर्मी Uniform में आएंगे नजर, वर्ना भरना पड़ेगा ये जुर्माना
टास जीत कर हुआ फैसला
जब घर वालों को इस बारे में पता तो उन्होंने उस युवक की शादी दूसरी जगह तय कर दी। ये बात जब two दोनों लड़कियों को पता चली तो बस फिर क्या था दोनों लड़किया लड़के के घर पहुंच गईं। दोनों लड़कियों ने जमकर बवाल काट दिया, और वहीं पर उन्होंने डेरा डाल दिया। फिर गांव की पंचायत बुलाई गई। फिर टास जीतकर फैसला किया गया।
two लड़कियों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
सबके सामने लड़के ने कबूल किया कि उसका two लड़कियों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आखिरकार फैसला हुआ कि टॉस किया जाएगा और जो लड़की जीतेगी उसी से लड़के की शादी होगी। इसके बाद टॉस हुआ तो टॉस हारने वाली लड़की ने सुसाइड का प्रयास किया। लेकिन वह बच गई।
