मुंबई खबर संसार। क्यों पनप रहा है अश्लीलता का कारोबार। जी हां अफ्रीका का कारोबार युवा वर्ग के मनोविज्ञान को कैश कराता है । तुरंत रातों रात दुनिया में छा जाने की चाहत तो हर पीढ़ी के लाखों युवा वर्ग की होती है । चाहे युवक हो या युवती। दोनों ही तुरंत पैसा कमा के लग्जरी युक्त जीवन जीना चाहते हैं या उसके आसपास पहुंचना चाहते हैं।
राज कुंद्रा आरोप लगे कि वह अश्लील फिल्में बनाकर इसका बड़े स्तर पर कारोबार कर रहे थे व्हाट्सएप चैट मैं कारोबार गतिविधियां होती थी जबकि अश्लील फिल्में हॉट एप के द्वारा रिलीज की जाती थी। हॉट फिल्मों की शूटिंग मुंबई के ही इलाकों में हुआ करती थी जिसमें अधिकतर मुंबई की चकाचौंध से आए लोग मॉडल टाइप युवक युवतियां खासकर यंग फीमेल मॉडल्स की डिमांड होती थी जिन्हें फिल्मों में काम के रूप में उपयोग किया था मॉडल्स को भी उसमें आपत्ति नहीं होती थी उन्हें उनके काम के पैसे मिल जाते ।


