नई दिल्ली। शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अपनी सेहत को लेकर खबरों में हैं। उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, वे डाइनिंग रूम में फिसल गए थे, जिससे उनकी पसलियों में चोट आई थी। आईएएनएस की एक रिपोर्ट का दावा है कि दिग्गज एक्टर की छोटी सी सर्जरी हुई थी। अब इन खबरों को लव सिन्हा ने रिएक्ट किया और कहा कि ये सब बेबुनियादी खबरें हैं। उन्होंने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की सर्जरी की बात से पूरी तरह से इनकार किया है।
लव सिन्हा ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट लिखा है। इसके जरिए उन्होंने बताया है कि उनके पिता को क्या हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा की सेहत को लेकर लगाई तमाम अटकलों और सर्जरी की बात को खारिज करते हुए कहा कि पापा को वायरल फीवर हो गया था और फिर ऐसे में हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने और ठीक हैं।
रूटिन चेकअप के लिए अस्पताल ले गए
लव ने लिखा- मेरे पिता के स्वास्थ्य के संबंध में मैं यह साफ कहना चाहता हूं कि कोई सर्जरी नहीं थी। इस चीज से संबंधित किसी भी खबरों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। हम अपने पिता को उनकी रूटिन चेकअप के लिए अस्पताल ले गए और उनकी फुल बॉडी चेक अप कराई गई है। उन्हें बहुत तेज बुखार था। उनकी सेहत के लिए जिन लोगों चिंता की उन्हें धन्यवाद।
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों लगातार खबरों में हैं। पहले चुनाव उसके बाद बेटी सोनाक्षी की शादी में उन्हें काफी भागभाग करना पड़ा है। शत्रुघ्न सिन्हा आखिरी बार 23 जनू को अपनी बेटी सोनाक्षी की रजिस्टर्ड मैरिज सेरेमनी और रिसेप्शन पार्टी में देखा गया था। इसके बाद उनके घर में गिरने और चोटिल होने की घटना सामने आई। कहा गया कि वे 25 जून को अपने ही घर में गिर गए थे। 27 जून को शत्रुघ्न को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

