HomeUncategorizedक्या सीएम के चहेते शिव और सुरेश खिला पाएंगे कमल!

क्या सीएम के चहेते शिव और सुरेश खिला पाएंगे कमल!

खबर संसार रुद्रपुर। क्या सीएम के चहेते शिव और सुरेश खिला पाएंगे कमल! जी हा सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने खास चहेते सुरेश गाड़िया को कपकोट से तो शिव अरोड़ा को रुद्रपुर से टिकट दिलाने में सफल रहे।

क्या सीएम के चहेते शिव और सुरेश खिला पाएंगे कमल!

हालाकि इसके लिए उन्हें रुद्रपुर में राजकुमार ठुकराल के आक्रोश को तो कपकोट में शेर सिंह गाड़िया की नाराजगी झेलनी पड़ रही। और ये नाराजगी अगर जल्द दूर ना की तो दोनो प्रत्याशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

बताते चले की कपकोट में सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है क्योंकि पार्टी ने बलवंत सिंह भौर्याल का टिकट काटा है। तथा दूसरा बड़ा चेहरा, शेर सिंह गढ़िया को भी दरकिनार कर सुरेश गढ़िया को कपकोट से टिकट दिया गया है। हालाकि सुरेश गाड़िया भी अपनी पूरी शिद्दत के साथ चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। सीएम धामी नाराज शेर सिंह गढ़िया से मुलाकात कर उन्हें मनाने जाने वाले थे कल लेकिन मौसम खराबी के कारण नहीं जा पाए।

इधर दूसरी ओर रुद्रपुर सीट से राजकुमार ठुकराल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। जिससे शिव अरोड़ा की सीट को खतरा पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। बीजेपी द्वारा कहा जा रहा हैं की जल्द नाराज पर्चा दाखिल करने वालो को मना लिया जाएंगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.