HomeUttarakhandदेवभूमि में अवैध मजारों को करेंगे ध्वस्त, लैंड जिहाद को पनपने नहीं...

देवभूमि में अवैध मजारों को करेंगे ध्वस्त, लैंड जिहाद को पनपने नहीं देंगे: CM

उत्तराखंड में अवैध मजारों को लेकर राजनीतिक चर्चा लगातार जारी है। इन सबके बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि देवभूमि में लैंड जिहाद को पनपने नहीं देंगे।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में अवैध मजारों को ध्वस्त करेंगे। धामी ने आगे कहा कि यह नया उत्तरखंड है, यहां अतिक्रमण करना तो दूर की बात, इसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि जिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, राज्य में वन भूमि पर 1000 से अधिक अनधिकृत मजारें बनाई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कालाढूंगी में राजकीय इंटर कॉलेज में 95 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में एक हजार से अधिक स्थानों पर मजारें बन चुकी हैं। खुदाई करने पर उसके नीचे कोई अवशेष नहीं मिला।

अत‍िक्रमण को राज्य में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

उन्होंने इसे लैंड जिहाद बताते हुए कहा कि इसे राज्य में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, आयोजक विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद थे।

धामी ने कहा कि यह वास्तव में सच है कि वन भूमि पर 1,000 से अधिक ऐसी मज़ारें बनाई गई हैं। ये मजारें पीर बाबाओं की नहीं बल्कि मजार जिहाद का हिस्सा हैं और इनसे असामाजिक तत्व निकलते हैं।

हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये अनाधिकृत मजार किस अधिकारी के कार्यकाल में बने थे। धामी का यह बयान उत्तराखंड सरकार द्वारा वन विभाग को अवैध मजारों, मस्जिदों, मंदिरों और चर्चों की पहचान करने का आदेश दिए जाने के वर्षों बाद आया है, जो वन भूमि पर बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.