इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में अंतर्सदनीय साइबर क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के चारों सदनों रेड, येलो, ग्रीन तथा ब्लू हाउस के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। साइबर क्विज मुख्य छः राउण्ड में विभक्त थी। जो निम्नवत् है- आइस ब्रेक राउण्ड, मल्टीपल चाॅइस राउण्ड, सीक्वेसिंग राउण्ड, हैण्ड ऑन प्रैक्टिस राउण्ड, बज़र राउण्ड तथा रैपिड फायर राउण्ड।
प्रतियोगिता को चार टीमों में क्रमशः एलेक्सा, फायरफ्लाइस, कोरटाना एवं सीरी में विभक्त किया गया। क्विज के प्रत्येक राउण्ड में 8-10 प्रश्न पूछे गए, जिससे प्रतियोगियों का मनोरंजन के साथ ही साथ ज्ञानवर्द्धन भी हुआ। इसके अतिरिक्त जनता की भूमिका में बैठे बच्चों ने भी खूब उत्तर दिए।
इस क्विज में प्रथम स्थान येलो हाउस, द्वितीय स्थान ग्रीन हाउस तथा तृतीय स्थान रेड हाउस ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा तथा श्रीमती गायत्री बल्यूटिया ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी व उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का सफल संचालन आई0टी0 विभाग से क्विज मास्टर सुश्री स्मिता पंत एवं श्रीमती हरिप्रिया तिवारी द्वारा किया गया एवं सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।















