HomeNationalबीजेपी सांसद की बेटी ने प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताई, इंस्टा पर...

बीजेपी सांसद की बेटी ने प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताई, इंस्टा पर ,मची खलवली!

खबर संसार भुवनेश्वर.बीजेपी सांसद की बेटी ने प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताई,इंस्टा पर मची खलवली, लिहाजा अर्चिता के इंस्टा से पोस्ट हटाने को लेकर प्रेशर होने लगा सांसद मां के कहने पर भी बेटी पोस्ट हटाने को राजी नहीं, पूरा मामला ये है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भुवनेश्वर से भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर की इंटरनेट मीडिया पोस्ट को लेकर ओडिशा भाजपा में विवाद गहरा गया है। आरोप है कि अर्चिता ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट साझा की, जिसे पार्टी के कई नेताओं ने अनुशासन के खिलाफ बताया।

 

अर्चिता ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “नीट प्रश्नपत्र लीक प्रकरण को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच प्रधान ने पद से इस्तीफा दे दिया।” यह पोस्ट देखते ही देखते प्रसारित हो गया। दूसरी ओर, सांसद अपराजिता सारंगी ने सार्वजनिक रूप से धर्मेंद्र प्रधान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देना साहस का काम है। वह इस कठिन समय में धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी के हैं।

 

सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान के कार्यालय से संपर्क किए जाने के बाद अपराजिता ने बेटी से पोस्ट प्र हटाने को कहा, लेकिन उसने ऐसा ल नहीं किया। इसके बाद अर्चिता ने एक और पोस्ट में लिखा कि, “डीपी (धर्मेंद्र प्रधान) के पीए मेरी मां से मेरी पिछली स्टोरी हटाने के लिए क कहेंगे, जैसा पहले भी हुआ है, लेकिन मैं इसे डिलीट नहीं करूंगी। जय जगन्नाथ। जय हिंद।” इस मुद्दे पर विवाद बढ़ने के साथ अर्चिता का इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाई देना बंद हो गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अकाउंट उन्होंने स्वयं डिएक्टिवेट किया है या किसी अन्य कारण से वह उपलब्ध नहीं है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.