कीव, खबर संसार। रूस और यूक्रेन का तनाव चरम पर बढ़ गया है। रूस ने यूक्रेन के लुहांस्क और डोनेट्स्क को आजाद देश घोषित किया है। यहां के कुछ हिस्से में विद्रोहियों का कब्जा है। रूस समर्थित अलगावादियों ने पिछले 24 घंटे में पूर्वी यूक्रेन के कई इलाकों में गोलाबारी की।
इसमें एक यूक्रेनी सैनिक की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। एक दिन पहले यहां रूसी सेना को भेजा जा रहा है। इसके बाद इस इलाके में झड़पें तेज हो गई हैं। यूक्रेनी सेना ने कहा कि अलगाववादियों ने गोलियां चलाईं और रॉकेट दागे। पिछले 24 घंटों में गोलाबारी की 96 घटनाएं दर्ज की गई हैं।
इसे भी पढ़े-2300 करोड़ के मालिक है सलमान खान, जाने कौन होगा इनके सम्पत्ति का मालिक
रूसी सेना के टैंकों का काफिला यूक्रेन बॉर्डर की तरफ बढ़ा
रूस के पीएम पुतिन ने लुहांस्क और डोनेट्स्क में सेना की तैनाती का आदेश दिया था। इसके बाद रूसी सेना के टैंकों का काफिला यूक्रेन बॉर्डर की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया। इस बीच रूस ने भारत से साथ देने की अपील की है। दिल्ली स्थिति रूसी दूतावास ने कहा- हमें उम्मीद है कि रूस-भारत की साझेदारी उसी स्तर पर आगे भी जारी रहेगी जैसी आज है। रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत के रुख का स्वागत किया है।
अब तक 6 देशों ने लगाया रूस पर प्रतिबंध
वहीं, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यूक्रेन के दो प्रांत लुहांस्क और डोनेट्स्क पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। कनाडा ने बुधवार सुबह रूस के बैंकों पर प्रतिबंध लगाए। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने पुतिन के शीर्ष सलाहकारों पर यात्रा और उनके वित्तीय लेनदेन पर बैन लगाया। जापान ने लुहांस्क और डोनेट्स्क के लोगों का वीजा सस्पेंड करने का फैसला लिया है।
ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े
